- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
प्रभारी मंत्री ने सुनी नगारिकों की समस्याएं
इंदौर. इंदौर जिले के प्रभारी तथा वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने आज जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होने नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश मैन्दोला, नगर निगम के पूर्व सभापति श्री कैलाश शर्मा विशेष रूप से साथ थे।
प्रभारी मंत्री श्री मलैया ने अपने भ्रमण की शुरूआत कुलकर्णी भट्टा से की. यहां उन्होने लगभग 30 लाख की लागत से नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण किया तथा पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह उन्होने जनता क्वाटर, सर्वहारा नगर में पानी की टंकी से पेयजल वितरण लाइन का भूमिपूजन, लाहिया नगर, कबीटखेड़ी में शासकीय स्कूल भवन तथा नर्मदा जल वितरण लाइन और विजय नगर तथा गणेशधाम कॉलोनी में भी पहुंच कर नर्मदा पेयजल वितरण लाइन के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. उक्त अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री मलैया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार समाज के पिछड़े तबको के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित हैं. राज्य शासन ने हाल ही में मेहनत कर मजदूरों के कल्याण के लिए एक अभिनव योजना शुरू की हैं. इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का पंजीयन किया गया हैं. उन्होने नागरिकों से आवाहन किया कि वे आगे आकर इस योजना का लाभ लें. इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता देने, पंजीयत मजदूरों के बच्चों को स्कालरशिप देने, उनके तथा परिवार के लिए सहायता देने, मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता देने, रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने सहित अन्य मदद का प्रावधान हैं. श्री मलैया ने कहा कि राज्य शासन ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया है, इससे वहां के निवासियों को प्लॉट और मकान का वैधानिक हक मिलेगा. अवैध कॉलोनियां वैध होने से वहां तेजी से निकास हो पायेगा। श्री मलैया ने नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं भी सुनी. इस दौरान नगर निगम के महापौर परिषद के चंदू शिन्दे, राजेन्द्र राठौर, मुन्नालाल यादव, पार्षदगण तमन्ना मुकेश केरो, सुश्री पूजा पाटीदार, राजकपूर सुनहरे, सुश्री कविता खोवाल तथा सुरेश कुरवाड़े, नानूराम कुमावत, सुजान सिंह शेखावत, हरीश डावानी, अशोक खण्डेलवाल आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


