- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
पहलवानों को मिलेंगी नि:शुल्क खुराक
इंदौर. गोमतीदेवी व्यायामशाला व खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक माह का ग्रीष्मकालीन कुश्ती शिविर प्रारंभ हो गया है। यह शिविर 10 जून तक चलेगा और शिविर में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को प्रतिदिन नि:शुल्क खुराक भी प्रदान की जाएगी। शिविर में फ्री स्टाईल व ग्रीको रोमन शैली का प्रशिक्षण बनवारीलाल यादव द्वारा दिया जा रहा है। फिजिकल फिटनेस पर भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिविर का शुभारंभ तेजकुमार सेठी, घनश्याम यादव, प्रदीप टोंग्या, रतन जैन, श्याम सोनी व रजनीकांत जोशी के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र चौपडा, चेतन शर्मा, श्याम आसीजा, दौलत मोटवानी, शशिकांत पुराणिक, मदन सिंह राणा, उपस्थित थे। संचालन भोला सिंह ठाकुर ने किया।


