- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
डेली कॉलेज बिजनेस स्कूल के विद्यार्थियों को दी विदाई
कॉलेज में बिताए दिनों को याद किया
इंदौर. आज डेली कॉलेज बिजऩेस स्कूल ने 2019 की आउटगोइंग बैच को भीगी आँखों से बिदाई दी. कार्यक्रम डेली कॉलेज बिजऩेस स्कुल के मुग़ल गार्डन में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ़ गवर्नर के अध्यक्ष महाराजा नरेंद्र सिंह झाबुआ मुख्य अतिथि थे. इस अवसर पर डीसीबीएस की डायरेक्टर डॉ. रिंकू जोशी, डीन ओमसिंघ चौहान एंड डीसीबीएस शिक्षकगण और अन्य स्टाफ मौजूद थे.
पूरा कैंपस सुंदर लाइट्स से सजाया गया था. कॉलेज के डीन श्री ओम सिंह चौहान ने स्वागत भाषण दिया और यूके जाने वाले सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में सभी को विस्तार से बताया. उन्हें प्रत्येक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किये ताकि वे इस अवसर को जीवन भर याद रख सके.
कॉलेज की छात्रा शताक्षी दुबे को वर्ष 2017-18 के लिए अकादमिक एक्सीलेंस पुरस्कार से नवाजा गया. कॉलेज की डायरेक्टर डॉ रिंकू जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की. महाराज नरेंद्र सिंह झाबुआ ने अपने उद्बोधन में बैच को बधाई दी और उन्हें जीवन में हमेशा आगे बढऩे और अपने लक्ष्य प्राप्ति के प्रति जागरूक रहने को कहा.
इस अवसर पर मिस डीसीबीएस शताक्षी दुबे और उत्कर्ष राजकोटिया को मिस्टर डीसीबीएस से नवाज़ा गया. 2019 बैच के सभी विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताये गए समय को याद किया और उसे सभी स्टाफ के सदस्यों के साथ साझा किया. बहुत से विद्यार्थियों की आँखे नम थी और अपने कॉलेज और साथियो और स्टाफ से बिछडऩे का गम उनके चेहरे पर ख़ास नजऱ आ रहा था. आभार डॉ. विभा साहू ने माना.


