- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कुख्यात फरार आरोपी अंकित शर्मा को क्राइम ब्रांच ने गिरफतार किया
आरोपी फरारी के दौरान गांजा सप्लाय कर खर्चा चला रहा था
इंदौर. शहर में सिलसिलेवार तरीके से गोलीबारी की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफतार किया है.आरोपी फरारी के दौरान गांजा सप्लाय कर रहा था. जिसको पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया है. जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है. आरोपी फरारी के दौरान इंदौर के आसपास उज्जैन, देवास तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों देपालपुर, महू, बावलिया, खुड़ैल, आदि जगहों पर छुपकर फरारी काट रहा था.
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी अंकित शर्मा ग्राम थुलेट में छुपा हुआ है. सूचना पर थाना खुड़ैल के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी अंकित शर्मा के घर पर दविश दी. जहां पर आरोपी अंकित शर्मा को हिरासत में लिया गया. उसके घर पर गांजे की सूचना होने के आधार पर तलाशी ली. तलाशी के दौरान तीन प्लास्टिक की बोरी में 24 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ. जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रूपये ऑकी गई है.
आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर संंगठित गिरोह चलाता है. आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर इंदौर शहर में सिलसिलेवार गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दिया.
आरोपी अंकित शर्मा एक कुखयात किस्म का आदतन अपराधी है. जिस पर लूट, डकैती, आबकारी, आर्म्स, हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, सहित करीब डेढ़ दर्जन अपराध शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं. आरोपी इंदौर में गोलीबारी कर कई अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहा था. आरोपी फरारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गांजा सप्लाय कर खर्चा चला रहा था.
आरोपी कक्षा 10 वीं तक पढ़ा लिखा है. जोकि प्रापर्टी डीलिंग के अलावा इण्टीरियर डिजायनिंग का कार्य करता था. आरोपी नशा करने का भी आदी है, आरोपी प्रतिबंधित दवाओं, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों का सेवन कर नशे की लत की पूर्ति करता था. आरोपी वारदातें करने के बाद फरार हो गया था जो फरारी के दौरान इंदौर के आसपास के सीमावर्ती जिलों जैसे उज्जैन, देवास तथा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों जैसे देपालपुर, महू, बावलिया, खुड़ैल, आदि जगहों पर छपुकर फरारी काट रहा था.


