- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
देश की जनता चाहती है मोदीजी के नेतृत्व में मजबूत सरकार: सुमित्रा महाजन
इंदौर. लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र कं्र 6 अम्बेडकर मंडल के 6 वार्डो की बैठक सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, कमल वाघेला, घनश्याम शेर, नानुराम कुमावत, सविता अखण्ड, कमल वर्मा, महेश जोशी, सीतादेवी खंडेलवाल, जमुनाबाई कुन्हारे एवं मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पहाड़िया, दिनेश सोनगरा, सुनील वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि देश में जब अटलजी की सरकार बनी, तो उस सरकार ने गरीबों के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिए। उसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों और आम जन के हित में अभूतपूर्व काम किया है। जबकि इंदिरा गांधी की सरकार गरीबी हटाओ का नारा देती रही और अब कांग्रेस के मुखिया भी फिर से गरीबी हटाने का वाक्य दोहरा रहे है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं गरीबों के लिए लागू की हैं, लेकिन कमलनाथ सरकार उन योजनाओं का लाभ प्रदेश के गरीबों को नहीं मिलने दे रही है। आज देश में मजबूत नेतृत्व है, ये जनता तय करेगी कि मजबूत नेतृत्व चाहिए या मजबूर नेतृत्व ? वर्तमान में देश का वातावरण भी बदला है। देश में विश्वास का एक भाव जाग्रत हुआ है और यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है और जनता भी देश में मजबूत सरकार चाहती है। आप सभी बिना देर किये निकल जाये। भारतीय जनता पार्टी के लिये समर्थन जुटाने को।
लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस प्रदेश की जनता से, किसानों, युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों सहित हर वर्ग के हित की बात कर रही थी, लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस अहंकार में डूब गई है और सारे किये हुए वादों को भूलने का ढोंग कर रही है। इस सरकार का यह दुर्भाग्य है कि कल तक जो मि. बंटाढार थे वो आज इस सरकार के कर्णधार हैं और बंटाढार जब कर्णधार बन जाए, तो बेड़ा पार हो जाता है।
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना का पैसा देश भर के किसानों के खातों में पहुंच चुका है, लेकिन मध्यप्रदेश के किसान इससे अभी भी वंचित हैं। प्रदेश सरकार इस योजना से लाभांवित होने वाले किसानों की सूची केंद्र सरकार को नहीं पहुंचा रही है। कमलनाथ सरकार किसानों से राजनीतिक बदला ले रही है, क्योंकि प्रदेश का किसान हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा रहा।
नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। कांग्रेस ने कहा था कि कानून व्यवस्था को हम और बेहतर करेंगे लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चारों ओर अराजकता का माहौल है, किसान बदहाल हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि बेरोजगारी भत्ता देने का वचन देने वाली प्रदेश सरकार कौशल विकास के नाम पर मध्यप्रदेश के युवाओं से पशुओं को हांकने का कार्य करवाने का कह रही है।
कमलनाथ सरकार हर कदम पर वादाखिलाफी कर रही है, लेकिन समय आ गया है जनता अब कांग्रेस का हिसाब-किताब बराबर करेगी। है। आपने इस चुनाव में जनता के बीच कार्यकर्ताओं को पहुंचकर किस तरह से विकास पर बात करनी है यह भी बताया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष लोकसभा संयोजक व विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा एवं घनश्याम शेर ने भी अपनी बात रखी।


