- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
गणेशजी से आशीर्वाद लेकर वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी नामांकन भरा
सभी ने राष्ट्रवादी सरकार बनाने के लिए पुन: भाजपा और मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने, शंकर लालवानी को इन्दौर का सांसद बनाने का लिया संकल्प
इन्दौर। भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सोमवार को अपना पुन: नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में जाकर मंगलमूर्ति की आराधना की और जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने कारवे के साथ राजवाड़ा पहुंचे।
राजवाड़े पर सुबह 9 बजे से ही जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब जुटना शुरू हो गया था। छोटे से छोटे कार्यकर्ता और बड़े से बड़े पदाधिकारी यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। 10 बजे बाद जैसे ही श्रीमती सुमित्रा महाजन (ताई) पहुंची तो उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। यहां बने मंच पर एक के बाद एक वरिष्ठ नेताओं का आगमन शुरू हो गया।
लोकसभा प्रभारी अरविंद कवठेकर, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक महेन्द्र हार्डिया, उमेश शर्मा, मधु वर्मा, पूर्व विधायक मनोज पटेल, राजेश सोनकर, बापूसिंह रघुवंशी, गोपालसिंह चौधरी, गोलू शुक्ला आदि सहित अनेक पदाधिकारियों ने मंच पर भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया और देश में एक बार पुन: भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
इसी दौरान विशेष रूप से नामांकन रैली में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मामा के रूप में जनजन के लोकप्रिय शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि गांधीजी ने आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की बात कही थी, लेकिन इसे भंग नहीं किया इसे सत्ता हासिल करने का माध्यम बना लिया।
अब इसी कांग्रेस का समापन कार्य राहुल गांधी के हाथों होगा। राहुल कहते हैं कि चौकीदार चोर है, कोर्ट ने फटकार लगाई तो कहने लगे कि चौकीदार चोर नहीं। सारे भ्रष्टाचारी मोदीजी से डरते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि चौकादीर चौकन्ना है और यह छोड़ेगा नहीं।
दिग्विजयसिंह पर निशाना साधते हुए श्री चौहान ने कहा कि उनके प्रचार के लिए कन्हैयाकुमार आ रहा है, जिसने हिन्दुस्तान तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाया था। यह कांग्रेस देशद्रोहियों की भाषा बोलती है। उनका समर्थन करती है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार पूरी तरह से नाकारा साबित हुई है। किसानों से जो वादे किए गए वे पूरे नहीं हुए।
वहीं केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के लिए जारी की गई राहत राशि तक को आचार संहिता का हवाला देकर रोक दिया गया है। कांग्रेसी सत्ता के मद में घमंड में चूर हो गए हैं। वे अधिकारियों के केबिन में दरवाजे पर लात मारकर घुस जाते हैं और अकड़ दिखाते हैं। कमलनाथ सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिए काफी अवसर दिखाए थे। उन्हें ढोर चराने से लेकर बैंड बजाने तक का प्रशिक्षण देकर रोजगार की बात की थी। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। तबादले उद्योग के जरिए लाखों-करोड़ों कमाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस तेरी अजब गति, चार महीना में अरबपति आयकर विभाग ने चार महीने की कांग्रेसी सरकार में छापा मारा तो 281 करोड़ रुपए के नोटों की थप्पियां निकली वाह रे कांग्रेसियों। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को देखते ही मामा की याद आने लगी है।
नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में राष्ट्र सुरक्षित है और हम दुश्मनों के घर में घुसकर उन्हें मारने की ताकत रखते हैं। उन्हें पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें इन्दौर से सेवाभावी शंकर लालवानी को ही विजयी बनाना है। इन्दौर की यह तासिर रही है कि यहां से उसने हमेशा ही भाजपा का सांसद दिया है। इस बार भी यह सिलसिला टूटना नहीं चाहिए।
नामांकन रैली में आकर्षण का केन्द्र बनी आदिवासी लोकनृतकों की टोली
सोमवार को इन्दौर के भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व राजवाड़े पर हजारों भाजपाइयों की मौजूदगी में भाजपा के जयघोष के नारे लगे। रैली में आदिवासी लोकनृतकों की टोली आकर्षण का केन्द्र रही। बरेदी, सागर, गुटूंमबांजा, डिंडोरि, भिल, बाग, टांडा के लोक कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी।
इसके अलावा इन्दौर के 10 से अधिक विभिन्न समाजजनों के लोग भी स्वागत रैली में पहुंचे। जगह-जगह लगे मंच से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का दसों दिशाओं से आना थम नहीं रहा था। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए गए।


