- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में फैशन और इंटीरियर डिज़ाईन का उत्सव
डिज़ाईन फेस्टिवल : सीज़न 2
डिज़ाईन फेस्टिवल : सीज़न 2 आ गया। लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2019 में प्रदर्शन करने के लिए डिज़ाईन स्टूडेंट्स के चयन के लिए डिज़ाईन इंस्टीट्यूट्स और आईएमजी रिलायंस के सबसे बड़े वैष्विक नेटवर्क, आईएनआईएफडी द्वारा इंदौर के होटल मैरियट में आयोजित एक अद्वितीय मंच पर फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाईन का उत्सव।
इस अद्वितीय डिज़ाईन फेस्टिवल ने एक टॉक शो के साथ खास रूप से क्योरेटेड नॉलेज सीरीज़ का प्रदर्शन किया, जिसके बाद उभरते हुए आईएनआईएफडी फैशन डिज़ाईनर्स और इंटीरियर डिज़ाईनर्स द्वारा डिज़ाईन का प्रेजेंटेशन हुआ। यह प्रदर्शन लैक्मे फैशन वीक में उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए डायरेक्ट एंट्री में चयन के लिए किया गया था। फैशन डिज़ाईन के चयनित विद्यार्थियों को लैक्मे फैशन वीक के दौरान आईएनआईएफडी लॉन्चपैड में प्रदर्शन का एक्सक्लुसिव अवसर मिलेगा और इंटीरियर डिज़ाईन के चयनित विद्यार्थियों को लैक्मे फैशन वीक में 5 डिज़ाईनर शो के डिज़ाईन सेट का मौका मिलेगा।
डिज़ाईन प्रेजेंटेशन में सेलिब्रिटी ज्यूरी, बॉलिवुड अभिनेत्री, डेज़ी शाह न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता देख चकित थीं, बल्कि विद्यार्थियों ने जिस जोश व उत्साह से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, वह देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। इस क्योरेटेड टॉक शो के लिए सर्वोच्च पैनलिस्ट्स ने अपने बहुमूल्य अनुभव के बारे में बताया। इनमें मषहूर फैशन डिज़ाईनर, अल्पना मित्तल; अग्रणी इंटीरियर डिज़ाईनर, लिपिका सुड; आईएमजी रिलायंस हेड ऑफ फैशन , जसप्रीत चंडोक और ‘द वॉईस ऑफ फैशन की एडिटर, शेफाली वसुदेव हैं।
इस कार्यक्रम की मेजबानी बॉलिवुड अभिनेता और डेली सोप्स के हीरो, मॉडल, अमन वर्मा ने की।
डिज़ाईन फेस्टिवल : सीज़न 2 देशव्यापी ईवेंट्स की एक सीरीज़ है, जो 5 ज़ोंस, मुंबई, हैदराबाद, इंदौर, कानपुर, चंडीगढ़ में आयोजित की जाती है। इसमें विषेशज्ञों का अलग-अलग पैनल पूरे भारत में आईएनआईएफडी सेंटरों में आईएनआईएफडी के विद्यार्थियों के साथ अपना ज्ञान साझा करता है।
आईएनआईएफडी क्लासरूम, आईएमजी रिलायंस का एक अद्वितीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां आईएनआईएफडी के विद्यार्थियों को भारतीय फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाईन में खास डिज़ाईन की वार्ताओं की एक्सक्लुसिव एक्सेस मिलती है, ताकि वो अपना ज्ञान व कौशल बढ़ा सकें। सब्यसाची, तरुण तहिलानी, रिहाना, शांतनु और निखिल, अनीता डोंगरे, सुनील सेठी जैसी सेलिब्रिटीज़ एवं अन्य इस बारे में अपने विचार रखते हैं कि फैशन का स्वरूप क्या हो सकता है और क्या होना चाहिए।


