- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
ताई ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय कार्य किए
मराठी समाज सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा
इंदौर. आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने माई मंगेशकर सभागृह में मराठी समाज के वृहद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इंदौर को उस समय से पहचानता हूं जब मैं 21 वर्ष पूर्व महापौर था और अहिल्या उत्सव के कार्यक्रम में इंदौर आया था. इंदौर में मराठी संस्कृति को बहुत अच्छे से समझता हूंं। देवी अहिल्या की यह पावन नगरी जिस तरह पूरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है और हमारी ताई ने भी इंदौर में अहिल्या देवी के रूप में ही कार्य किया.
उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में ताईजी ने बहुत उल्लेखनीय कार्य किए, सबसे ज्यादा लोकसभा के सत्र हुए, बिल पास हुए और मोदीजी ने कई उपलब्धियां हासिल की, ताईजी ने लोकसभा का संचालन बहुत ही अच्छी तरह से किया. हमारा पहला मुददा विकास और दूसरा राष्ट्रीय सुरक्षा है.
अमेरिका, यूरोप जैसे देशों में राष्ट्रीय सुरक्षा पर चुनाव होता है, कांग्रेस का राष्ट्र सुरक्षा पर कोई मुददा ही नहीं है. कांग्रेस हमेशा गरीबी हटाओं मुददे पर चुनाव लड़ती रही है, जबकि इनके कार्यकाल में गरीबी व भ्रष्टाचार सबसे बड़ा कारण रहा. मोदीजी ने गरीब कल्याण के लिये कई योजनाएं लागू की और उसका लाभ भी जनता को मिला।
आपने बड़ी संख्या में उपस्थित मराठी स्वजनों से आग्रह करते हुए कहा कि अब आप सभी को पुन: नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये और इंदौर के प्रत्याशी शंकर लालवानी को जिताने के लिये आज से घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिये समर्थन जुटाना है. मतदान के दिन तक आप सभी को चौगुनी मेहनत के साथ कार्य करना है तभी हम यह लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे.
सम्मेलन में श्री देवेन्द्र फडणवीसए लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजनए लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, गोपीकृष्ण नेमा, उमेश शर्मा, सुधीर देडगे, जयंत भिसे, कमलेश नाचन, सुधीर दांडेकर, सहित बड़ी संख्या में मराठी समाज बंधु उपस्थित थे।


