- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
सलमान खान को फिल्म भारत के लिए बुजुर्ग के लुक में ढलने के लिए लगते थे ढ़ाई घंटे
अभिनेता ने पहले पोस्टर के साथ ही अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। अपने पसंदिता अभिनेता को एक साथ विभिन्न रूप में देखना सलमान खान के प्रशसकों के लिए किसी दावत से काम नहीं है l –हालही में निर्देशक ने इस लुक के बारे में कहा : “यह एक बहुत ही कठिन प्रक्रिया है, इस पुरे प्रोसीजर के लिए काफी धैर्य रखना पड़ता है ।”
सलमान को इस लुक में ढलने के लिए करीबन ढ़ाई घंटे लगते थे l सलमान को जब संक्षिप्त रूप से बताया गया की यह लुक फिल्म में उनके चरित्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है सलमान ने काफी सहकार्य किया l
सलमान खान को इस लुक के लिए परफेक्ट फिट दाढ़ी और मूछे मिलने के लिए लगभग 20 अलग-अलग दाढ़ी और मूंछों को आजमाना था l अभिनेता के धैर्य को निर्देशक और मेकर्स द्वारा काफी सरहाया गया l
प्रोस्थेटिक्स को यू.के स्थित एक कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया था और भारतीय मेकअप कलाकारों ने इस लुक को एक्सीक्यूटे किया कलाकारों और निर्माताओं के निर्माण और प्रयास फिल्म की भव्यता को दर्शाते हैं।
फ़िल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार शामिल है।
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 5 जून 2019 की ईद पर रिलीज होगी।


