- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ पहुंचे दवा बाजार
इंदौर. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आते जा रही है भाजपा प्रत्याशी किसी भी वर्ग, एसोसिएशन के बीच पहुंचकर भाजपा के लिये समर्थन मांग रहे है। आज लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ श्री लालवानी इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों के बीच पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के लिये समर्थन मांगते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की पार्टी है जिसमें हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य किया और आगे भी करते रहेंगी।
आपने उपस्थित सदस्यों को भरोसा दिलाया कि मैं हर कदम पर हमेशा आपके साथ रहूंगा आप सभी अपने इष्ट मित्र व परिवार जनों और अपने से मिलने वाले सभी बंधुओं को 19 तारीख को वोट करने का अवश्य कहे साथ ही कमल का फूल का बटन दबाने के लिये भी कहें। आपका यह एक वोट पुनः देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को बनाने के लिये उपयोगी सिद्ध होगा।
लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, लोकसभा सह संयोजक गोपालसिंह चौधरी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी जनसंपर्क प्रभारी नानूराम कुमावत, सतीश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में एसोसिएशन के व्यापारीगण उपस्थित थे।


