- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
अपने नये लुक में आने के लिये मुझे एक घंटे का समय लगता है: मोहित मलिक
स्टारप्लस के शो ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में सिकंदर गिल की भूमिका निभा रहे, अभिनेता मोहित मलिक एक बिलकुल ही अलग लुक में नज़र आ रहे हैं। मोहित का कहना है कि उनका यह नया रूप बड़ा ही रोचक है, लेकिन इस लुक में आने के लिये उन्हें एक घंटे से भी ज्यादा का वक्त लगता है।
इस शो के वर्तमान ट्रैक के अनुसार, गिल परिवार में हर कोई सिकंदर के बदले हुए व्यवहार को देखकर हैरान है और उसे वही सिकंदर मानने से इनकार कर रहे हैं। यह नया ट्रैक मौजूदा ड्रामे में एक जरूरी तड़के की तरह है।
इस बारे में बताते हुए मोहित ने कहा, ‘’पहले अपने लुक के लिये मुझे मुश्किल से ही कोई समय लगता था लेकिन अब मुझे इस नये अवतार में आने के लिये एक घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है।
चूंकि मेरे किरदार के साथ हादसा हो जाता है, मेरे चेहरे पर जख्म के निशान हैं, जिसके लिये मुझे प्रोस्थैटिक मेक-अप का इस्तेमाल करना पड़ता है। तैयार होने के लिये मुझे समय और धैर्य दोनों ही देने पड़ते हैं। यह बेहद दिलचस्प लुक है और मुझे इतना समय देने में कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि जो परिणाम आता है वह काफी अच्छा है।‘’


