- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कंटेंट इज माय किंग : कीर्ति कुल्हारी
अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी, जो हाल ही में दो बेहद सराहनीय प्रोजेक्ट्स ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और अमेज़ॅन प्राइम के ‘फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज’ में नज़र आईं, कीर्ति उन बहुत कम अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो मनोरंजन के दोनों ही प्लेटफार्म फ़ीचर फिल्म्स के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफार्म में अपने हुनर का परचम लहरा रही है।
कीर्ति ने इस वर्ष अपनी शार्ट फिल्म “माया” के लिए फिल्मफेयर में शार्ट फिल्म कैटेगिरी का बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड अपने नाम किया।
कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में राजस्थान में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ की शूटिंग खत्म की और उन्होंने एक और अनटाइटल्ड फिल्म के लिए फिल्मांकन भी शुरू किया, जहां वह एक संगीतकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
इसके अलावा उसके पास इस स्वतंत्रता दिवस पर एक बड़ी फिल्म रिलीज – ‘मिशन मंगल’ है और कुछ और दिलचस्प प्रोजेक्ट भी हैं जिनकी घोषणा होना बाकी है।
कीर्ति कहती हैं, “मेरे लिए कंटेंट ही किंग है, फिल्म या किसी भी प्रोजेक्ट चाहे वो वेब सीरीस क्यों न हो उनका कंटेंट मुझे अगर बहुत बेहतरीन लगता है तो मैं उन प्रोजेक्ट्स को साइन करती हूं, मेरा मानना यह है कि चाहे मेरी भूमिका उस प्रोजेक्ट में जितने भी देर की हो वह किरदार फिल्म में छाप छोड़ना चाहिए। मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि मुझे कुछ ऐसे ही अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका मिला और मुझे आशा है कि मेरी आने वाली फिल्म्स और सीरीस को भी दर्शक पसंद करेंगे।”


