- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हॉटस्टार स्पेशल्स के नये क्राइम थ्रिलर ‘होस्टेजेज’ में नजर आयेंगे रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा
मुंबई. भारत के सर्वश्रेष्ठ कथाकारों द्वारा आकर्षक कहानियों की पेशकश करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुये हॉटस्टार स्पेशल्स ने आज अपने अगले शो – ‘होस्टेजेज’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस सीरीज से बॉलीवुड के एक सबसे प्रसिद्ध फिल्मकार सुधीर मिश्रा डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।
अप्लॉज एन्टरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस शो में टिस्का चोपड़ा और रोनित रॉय जैसे दमदार कलाकार लीड किरदारों की भूमिका निभायेंगे। उनके साथ ही प्रवीण डबास, आशिम गुलाटी, मोहन कपूर, मल्हार राठौड़, शरद जोशी, सूर्या शर्मा, अनन्ग्शा बिस्वास अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आयेंगे। इस सीरीज को आकृति गोयल, मधुरा डालिम्बकर, मयूर घोष, निसर्ग मेहता, शिवा बाजपेई, सूरज गियानानी ने लिखा है।
यह एक क्राइम थ्रिलर है। इसकी कहानी एक मशहूर सर्जन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने परिवार की जान के बदले मुख्यमंत्री की हत्या करने का आदेश दिया गया है। जाने-पहचाने किरदारों और बेहतरीन कहानी के साथ ‘होस्टेजेज’ में कई बार ऐसी असमंजस से भरपूर परिस्थितियां नजर आती हैं, जिसका सामना आपको मुश्किल हालात में करना पड़ सकता है। हॉटस्टार स्पेशल की प्रस्तुति ‘होस्टेजेज’ की स्ट्रीमिंग 31 मई से शुरू होगी और यह हॉटस्टार वीआइपी पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा।
निर्देशक सुधीर मिश्रा ने कहा, ‘‘मैंने जब ऑरिजिनल वर्जन देखा, तो न सिर्फ इसकी दिलचस्प कहानी ने मुझे हैरान कर दिया, बल्कि इसके प्रत्येक किरदार ने भी मुझे चैंका दिया, जिनके इर्द-गिर्द इसकी कहानी घूमती है। रोनित के किरदार में अद्भुत तरीके से कई परतें हैं और मुझे नहीं लगता कि मैं टिस्का जैसे किसी फीमेल किरदार को अब तक देखा था। प्रवीण के किरदार का भी अद्भुत ग्राफ है। भारत के लिये इसे रूपांतरित करने और इस दमदार सीरीज को निर्देशित करने का अवसर मिलना किसी भी निर्देशक के लिये किसी सपने के सच होने जैसा है।”
टिस्का चोपड़ा ने अपने किरदार के बारे में बताते हुये कहा, ‘‘अत्यधिक दबाव वाला काम होने के बावजूद, मैं एक बेहतरीन किरदार निभा रही हूं। इस किरदार की कई परतें हैं। इस किरदार से वे अधिकतर महिलायें जुड़ाव बना सकती हैं, जिन्हें एक रोल मॉडल मां होने के साथ ही अपने जॉब के साथ भी संघर्ष करना पड़ता है। सुधीर मिश्रा ने इस किरदार की बारीकियों को बखूबी परखा है, जो इसे एक बेहतरीन थ्रिलर सीरीज बनाती है। उन्होंने होस्टेजेज का बेहतरीन निर्देशन किया है। इस शो का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।‘‘
इस सीरीज के बारे में बताते हुये रोनित रॉय ने कहा, ‘‘होस्टेजेज‘ में चीजें बेहद तेजी से बदलती हैं। इसकी शुरूआत मेरे किरदार पृथ्वी सिंह, जोकि पुलिस सुप्रीटेंडेंट हैं, के साथ होती है। इस सीरीज में टेंशन का स्तर विभिन्न प्लॉट्स के साथ बढ़ता जाता है और इसकी मिस्ट्री निश्चित रूप से दर्शकों को बांध कर रखेगी। सुधीर मिश्रा जैसे बेहतरीन निर्देशक और टिस्का चोपड़ा, प्रवीण डबास एवं दलिप ताहिल सहित कमाल के सह-कलाकारों के साथ यह शो एक बेहतरीन पैकेज है। इस शो के हर एपिसोड्स का दर्शक भरपूर आनंद उठायेंगे और यह अंदाजा लगाते रहेंगे कि अब आगे क्या होगा।‘”
सारांश
‘होस्टेजेज‘ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर एक सीरीज का आधिकारिक रूपांतरण है। इसमें असंभव मुश्किल हालातों से भरपूर जीवन को दिखाया गया है, जहां पर कोई मिडल ग्राउंड नहीं होता। यह कहानी है एक जानी-मानी सर्जन डॉ. मीरा आनंद (टिस्का चोपड़ा) की, जो मुख्यमंत्री का एक रूटीन ऑपरेशन करने वाली होती हैं। लेकिन इसमें ऑपरेशन की एक रात पहले उनके परिवार वालों को बंधक बना लिया जाता है और डॉ. मीरा को अपने परिवार वालों की जान के बजाय मुख्यमंत्री की हत्या करने का आदेश दिया जाता है। मुंबई पुलिस टीम के पुलिसअधिकारी पृथ्वी सिंह (रोनित रॉय) को न सिर्फ इस हॉस्टेज हालात से निपटना है, बल्कि अपने आंतरिक संघर्ष का भी सामना करना है।
डॉ. मीरा आनंद आनंद के पास अब सिर्फ दो ही रास्ते हैं, या तो वह अपने परिवार की जान बचाये या फिर मुख्यमंत्री की हत्या करे। वह एक मुश्किल हालात में फंस गई है और उसे दो रास्तों में से एक को चुनना ही होगा।
क्या डॉ. मीरा आनंद एक असंभव काम कर पायेगी?
ट्रेलर यहां देखें: https://www.hotstar.com/hostages-trailer/1000236005


