- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
संस्कारवान समाज की स्थापना कलियुग में शनिदेव जैसे देव ही कर सकते हैं
इन्दौर। शनिदेव सज्जनों पर कृपा की वर्षा और दुर्जनों को उनकी क्रूरता का दंड देने वाले न्यायप्रिय देवता हैं, जो प्रत्येक कर्म मंे न्याय की तराजू का सम्मान करते हैं। शनि जैसे देव ही कलियुग की विकृतियों को दूर कर एक संस्कारवान समाज की स्थापना कर सकते हैं। कर्मों का फल दिए बिना शनिदेव चुप नहीं बैठ सकते। उनका न्याय अंधा नहीं होता। वे अकारण न तो सजा देते हैं, न ही कृपा करते हैं। उनकी कृपा पाने के लिए निर्मल मन, शुद्ध चरित्र एवं सात्विक कर्म होना चाहिए।
ये विचार हैं अतिथि संतों के, जो उन्होंने बीती रात यंग इंडिया क्लब के तत्वावधान में जिंसी चैराहा स्थित प्राचीन मंशापूर्ण शनि मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय शनि जयंती महोत्सव के मुख्य प्रसंग पर महाआरती एवं सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए।
क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, यशवंत गायकवाड़, रमेश सेन ने बताया कि मंदिर पर सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना, श्रृंगार-वटपूजा, यज्ञ-हवन सहित विभिन्न अनुष्ठानों में तीन हजार से अधिक भक्तों ने शामिल होकर शनिदेव की प्रसन्नता के लिए प्रार्थना की।
शनि जयंती के मुख्य महोत्सव में संध्या को महामंडलेश्वर गोपालदास महाराज, हंसदास मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा, महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास महाराज, अखंड धाम के महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी चेतन स्वरूप, उदयवीर हनुमान मंदिर के महंत हनुमानदास, महंत दयारामदास, महंत राजारामदास, महंत अमित दास, महंत रघुनंदनदास, महंत नानकदास कबीरपंथी सहित अनेक संत-विद्वानों ने भाग लिया।
इस दौरान बार-बार शनि देव के जयघोष से आसमान गूंजता रहा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रेम खडायता, शहर कांग्रेस महामंत्री दयाल भतकारे, इंटक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक, समाजसेवी राम ऐरन, हरि अग्रवाल, ओमप्रकाश नरेड़ा, राजेश कुंजीलाल गोयल, मोहनलाल सोनी, राजेंद्र गर्ग, सुरेश गुप्ता, श्रवण गोधा, रमेश सेन सहित सैकड़ों भक्तों ने आरती में भाग लिया।
अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, रामचंद्र पांडे, किशोरीलाल कौशिक, विनोद सेठिया, विपिन गंगवाल, स्वप्निल कामले, डाॅ. निर्मल महाजन, राजेंद्र शर्मा, बलराम अग्रवाल, मनोज गोपाले, हरचरण सिंह छाबड़ा, विनोद व्होरा तथा महिला मंडल की ओर से संगीता खरे, मंजूलता अग्रवाल, मोना बंसल, जूली मोदी, सतनबाई यादव एवं लता अग्रवाल ने किया।
संचालन सतीश सेन ने किया और अंत में आभार माना मोहित अग्रवाल ने। इस अवसर पर क्लब द्वारा प्रकाशित शनि पीड़ा कष्टनिवारण पुस्तिका का एक हजार से अधिक भक्तों को निःशुल्क वितरण भी किया गया।


