- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नच बलिए 9 के साथ भारतीय टेलीविजन देखेगा अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च
मुंबई. बहु–प्रतीक्षित कपल डांस रियलिटी शो नच बलिए का आगामी सीजन बस शुरू ही होने वाला है. इस शो को हाल ही में अभूतपूर्व ढंग से लॉन्च किया गया, जोकि भारतीय टेलीविजन के इतिहास में डांस रियलिटी शो के सबसे बड़े लॉन्च के तौर पर उभरा.
इस शो को लेकर जोश हाई था और इसी के चलते, शो के प्रतिभागी – अनिता हसनंदानी, उर्वशी ढोलकिया और विशाल आदित्य सिंह ने सपनों की नगरी मुंबई के विभिन्न क्लबों का दौरा किया. इतना ही नहीं, उन्होंने सबसे अधिक लक्जुरियस कारों में शानदार राइड का भी आनंद उठाया. ये सितारे वर्सोवा सोशल से अँधेरी के हार्ड रॉक कैफे गए, जहां यह शो लॉन्च किया गया.
इस अभूतपूर्व इवेंट लॉन्च से शो के निर्माताओं ने शो की श्रेणी और भी उच्च कर दी है. नच बलिए सीजन 9 पूरी तरह से इंडस्ट्री की चमक और ग्लैमर की बात करता है, और शो की थीम का अनुसरण करते हुए, हमारे भाग्यशाली प्रतिभागी एक से दूसरे क्लब में गए.
यहाँ उन्होंने अपने फैन्स से मुलाकात एवं बातचीत की और जम कर नाचे. इसके बाद से उन्हें अब सीजन की मांग के अनुसार कठिन शेड़यूल एवं सख्त रिहर्सल के दौर से गुजरना होगा। के कठिन और बीजी शेड्यूल में तथा लगातार की कठिन डांस प्रैक्टिस में व्यस्त हो जाएंगे.
शो के अपने पसंदीदा प्रतिभागियों की खबर तो पहले ही फैंस तक पहुंच चुकीहै और जब उन्होंने अपने इन पसंदीदा प्रतिभागियों जैसे अनीता, उर्वशी और विशाल को मुंबई के विभिन्न क्लबों में देखा और मुलाकात की तो उनकी खुशी एवं रोमांच की कोई सीमा नहीं रही।
नच बलिए 9 के निर्माता सलमान खान हैं और इस बार यह शो ग्लैमर से भरपूर रहेगा, और किसी भी डांस रियलिटी शो के सभी पुराने सीजन से ज्यादा बेहतर होगा। इस बार कॉन्सेप्ट में अनूठे ट्विस्ट के कारण यह आगामी शो सबसे आकर्षक एवं दिलचस्प होने वाला है।
नए ट्रैक के अनुसार, नच बलिए 9 में पांच एक्स-कपल्स और पांच मौजूदा कपल्स होंगे जोकि प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के लिए आपस में मुकाबला करेंगे।


