- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
फ़िल्म “साहो” से नील नितिन मुकेश का रहस्यमय पोस्टर हुआ रिलीज!
बहुभाषी फिल्म ‘साहो’ सही दिशा में अपने कदम बढ़ा रही है और प्रभास और श्रद्धा की शक्तिशाली जोड़ी से दर्शकों को मिलवाने के बाद, अब निर्माताओं ने इस मल्टी-स्टारर फ़िल्म से अभिनेता नील नितिन मुकेश का पहला लुक रिलीज कर दिया है जिसने निश्चित रूप से मैग्नम ओपस की रिलीज के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
“साहो” के इस नए पोस्टर में नील नितिन मुकेश अपने डैशिंग अवतार के साथ रहस्यमय अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं और उनके इस अलौकिक लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। इस लुक को देखने के बाद, प्रशंसक यह देखने के लिए इक्छुक हैं कि वह फ़िल्म में कौनसी भूमिका निभा रही है और बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज का इंतज़ार कर रहे है।
अपनी प्रशंसनीय एक्शन फिल्मों के साथ प्रशंसकों को आकर्षित करते हुए, नील नितिन मुकेश एक और हिट के साथ तैयार हैं और यह निश्चित रूप से हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि निर्माताओं द्वारा अब तक रिलीज किये फिल्म के गानों और ट्रेलर को जनता द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए पावर पैक एक्शन दृश्यों ने हमारी सांसे रोक दी थी और अब कैरेक्टर पोस्टर ने हमें अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
एक्शन अवतार में फ़िल्म की पूरी कास्ट कमाल की लग रही है और खूब सुर्खियां बटोर रही है, ये ही वजह है कि “साहो” साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में से एक है।
सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है “साहो” में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


