- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर राज करने वाली एकता कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ 25 साल किये पूरे!
कंटेंट क्वीन एकता कपूर महिलाओं को सशक्त बनाने और टीवी से ले कर सिनेमा और ओटीटी स्पेस जैसे हर मंच पर नया और रॉ कंटेंट लाने के लिए जानी जाती हैं; ये ही वजह है कि वह अपने करिश्मा और दूरदृष्टि के साथ प्रत्येक इंडस्ट्री पर रूल कर रही है!
एकता कपूर ने हाल ही में बालाजी प्रोडक्शन के 25 साल पूरे किए है और इस उपलब्धि पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा,”25 years of #Ballajitelefilms! It started in August 1994! JAI MATA DI JAI BALAJI”.

यह उनके लिए गर्व और उत्सव का क्षण है क्योंकि आज के वक़्त में ऑल्टबालाजी सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हॉउस में से एक है यह एक एंटरटेनमेंट पावरहाउस बन गया है जो आम जनता के लिए दमदार कंटेंट का निर्माण कर रहा है।
हाल ही में, वह भारत की टॉप 10 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक थीं और एकता आज भी अपने टैलेंट और काम के प्रति समर्पण के साथ लोगों को प्रभावित कर रही है। एकता कपूर अपने जादुई टच के लिए प्रसिद्ध हैं जिन्होंने बहुत सारे लोगों की ज़िंदगी बदल दी है और आज भी नई प्रतिभा को अवसर देने के लिए जानी जाती है।
सभी प्लेटफॉर्म पर एक लीडिंग निर्माता में के रूप में, एकता कपूर को उनके सराहनीय कलात्मकता के लिए जाना जाता है।
25 साल बाद भी बालाजी टेलीफिल्म्स का दबदबा मनोरंजन इंडस्ट्री पर बना हुआ है और तीन प्लेटफार्म की क्वीन होने के नाते, एकता मनोरंजन जगत पर राज कर रही है और अब हम यह देखने के लिए उत्सुक है कि वह आने वाले दिनों में अपने दर्शकों के लिए खास ला रही है!


