- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंडस्ट्री 4.0 रेवोलुशन भविष्य का गेम चेंजर, छात्र फ्यूचर स्किल्स को प्राप्त करें’
प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मानगेमेंगट एंड रिसर्च द्वारा दीक्षा समारोह का आयोजन
इंदौर: आने वाला समय इंडस्ट्री 4.0 रेवोलुशन का है और यह देश का भविष्य बदल देगा । पिछले 50 सालों से प्रबंधन क्षेत्र में जो भी कार्य हम कर रहे हैं, वह आज के सन्दर्भ में प्रासंगिक नहीं है, फिर भी हम इन्ही क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। अतः हमें अपने आपको तैयार रखना चाहिए उस भविष्य के लिए जिसका आगमन हो चूका है।
यह बात एबुलिअन्ट कम्पनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर राजीव भदौरिया ने प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रीसर्च सेंटर के नवनामांकित एम् बी ए छात्रों के दीक्षा समारोह में कही।
छात्रों को सम्बोधित करते हुए भदौरिया ने कहा कि 65 % नौकरियां जो आप अगले 10-15 सालों में करेंगे वो आज नहीं है, वहीँ दूसरी तरफ 35 % कोर स्किल्स जिसका उपयोग आज हम कर रहे हैं उसकी उपयोगिता 2015 से 2020 के बीच खत्म हो जाएगी। अतः आवश्यक यह है कि छात्र इंडस्ट्री 4.0 रेवोलुशन के अंतर्गत आने वाले उन फ्यूचर स्किल्स को प्राप्त करें जो आने वाले समय में बहुत बड़ा गेम चेंजर बन सकता है।
भदौरिया ने कहा कि वर्ल्ड इकनोमिक फोरम के द्वारा इन सभी भविष्य के स्किल्स को ढूंढ लिया गया है जिसके अंतर्गत आने वाले समय में इंडस्ट्री 4.0 रेवोलुशन के अंतर्गत आने वाले इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डाटा एनालिसिस जैसे स्किल्स की सर्वाधिक मांग होगी।
गुड पीपल कंसल्टिंग के मैनेजिंग पार्टनर अमल कुमार दास ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में आपकी अगले दो सालों की यात्रा आपके जीवन की दशा एवं दिशा बदल सकता है। अतः आवश्यक है कि आप इस बात पर फोकस करें कि आपके जीवन के उद्देश्य क्या है ? छात्रों से उन्होंने आवाहन किया कि वो अपने वर्तमान समय का सर्वाधिक कुशलतापूर्ण उपयोग करें, जिज्ञासु बनें, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति रखें।
वाईस प्रेजिडेंट ब्रांच बैंकिंग एच डी एफ सी बैंक, अनीस माहेश्वरी ने छात्रों से कहा कि हमेशा अपनी गलतियों से सीखें और सही करियर का चुनाव करें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो। इसके साथ यह भी आवश्यक है कि आप अपने अंदर सामान्य ज्ञान का विकास करें।
तन्मय सक्सेना, डी जी एम, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने छात्रों से जीवन के सात महत्वपूर्ण अवयवों – करियर, स्वास्थ्य, रिलेशनशिप, वेल्थ, ज्ञान, आदत, शौक का अनुपालन एवं आत्मसात करने का आवाहन करते हुए कहा कि वे ऐसे करियर का चुनाव करें जिससे उनको प्रसन्नता मिले। करियर का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके जीवन की क्या प्राथमिकताएं हैं?
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रेस्टीज एजुकेशन सोसाइटी के वाईस चेयरमैन डॉ डेविश जैन ने छात्रों से जीवन के 10 कमांडमेंट्स (धर्मादेशों) का अनुपालन करने का आवाहन करते हुए कहा कि वे होशियारी के साथ कठिन परिश्रम करें क्योंकि सफलता प्राप्त करने का कोई संक्षिप्त रास्ता नहीं होता। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन को सुंदर बनाने के लिए स्वप्न देखने, उम्मीदें पालने तथा कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।
इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. योगेश्वरी फाटक ने छात्रों से आवाहन किया कि जीवन में सफल होने के लिए वो बड़ा और कुछ अलग सोचें।
समारोह के दूसरे सत्र में प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के अंडर ग्रेजुएट छात्रों के दीक्षा समारोह को सम्बोधित करते हुए सेल्स फोर्स कंपनी, कैलिफ़ोर्निया के सीनियर डायरेक्टर पंकज वैद ने छात्रों से कहा कि स्वयं को सफल एवं मजबूत बनाने के लिए नई नई चीज़ें सीखें तथा नए कौशल प्राप्त करें। अपने स्कूल लाइफ, कॉलेज लाइफ एवं भविष्य की जिम्मेदारियों को संभालें, रिसोर्सेज का उपयोग करें, अपने शिक्षक, मित्रों एवं परिवार की मदद लें।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ आर के शर्मा ने कहा कि कॉलेज एक ऐसा स्थान होता है जहाँ आप सीखते हैं, नेटवर्किंग करते हैं। उन्होंने कहा कि अकेले में आप सिर्फ मुस्कुरा सकते हैं पर एक दूसरे के साथ मिलकर हंस सकते हैं।
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के रजत जयंती समारोह के विवरणिका का विमोचन
इस अवसर पर प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च का 15, 16 एवं 17 नवंबर को होने वाले रजत जयंती समारोह की विवरणिका का अनावरण अतिथियों द्वारा किया गया, साथ ही रजत जयंती समारोह का टीज़र भी दिखाया गया। दीक्षा समारोह में प्रेस्टीज ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के संस्थापक तथा प्रेस्टीज एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन डॉ एन एन जैन के अलावा बड़ी संख्या में उद्योग जगत की हस्तियां, फैकल्टीज एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ गुंजन आनंद ने किया तथा प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ आर के शर्मा ने आभार प्रकट किया।


