- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
निगेटिव किरदार करना चाहती हूं: रवीना
इंदौर, 11 अगस्त. अभिनेता हो या अभिनेत्री, उसके लिए हर किरदार चुनौतीपूर्ण होता है. हर किरदार की अपनी चुनौतियां होती है. मैंने भी कई तरह के किरदार निभाएं है लेकिन अब मैं एक डिफिकल्ट चुनौतीपूर्ण किरदार करना चाहती हूं जो कि निगेटिव हो.
यह कहना है अभिनेत्री रवीना टंडन का. वे रविवार को शहर में थी. उन्होंने यहां डॉ. अभिषेक पिलानी और डॉ. प्रियंका देसाई पिलानी द्वारा स्थापित एश्योर के 8वें क्लिनिक का इंदौर में शुभारंभ किया. यह क्लिनिक स्वस्थ बालों, त्वचा और शरीर के लिए उपचारों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है.
रवीना ने कहा कि इंदौर में आज एश्योर क्लिनिक का उद्घाटन करके मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है. योग्य एवं प्रोफेशनल डॉक्टर्स की टीम के साथ एश्योर अद्भुत त्वचा उपचार और भारत में हेयर ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रियाएं प्रदान करता है. रवीना ने बताया कि मैं अपने स्किन और फेस के लिए प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल करती हूं. केमिकल का जितना हो सके कम ही उपयोग करती हूं.
अपने लिए 40 मिनट निकालें
रवीना ने चर्चा करते हुए आगे कहा कि आज हर व्यक्ति का जीवन व्यस्त और भागदौड़ से भरा है. इस दौरान कई तनाव से भी गुजरना पड़ता है. बावजूद इसके हर व्यक्ति को अपने लिए 40 मिनट निकालना चाहिए जिसमें वो एक्सरसाइज कर फीट रह सके. मैं भी अपने लिए कुछ समय निकालती हूं.
70 के दशक के गाने सबसे अच्छे
गानों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा मस्त-मस्त गाना भलेही हिट हुआ हो लेकिन जो गाने 70 के दशक में बने वह अच्छा दौर था. उस तरह के गाने आज तक नहीं बन पाए. जो कि आज भी ताजा ही लगते हैं.
वहीं फिल्मों को लेकर उन्होंने कहा कि आज भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी फिल्में बन रही हूं. बॉलीवुड की ग्लोबल लेवल पर पहचान है. बाहुबली ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि मैं अभी अभिनय तो नहीं कर रही लेकिन तीन वेब सीरिज का निर्माण कर रही हूं.
कॉस्मेटिक चीजों को करें अवाइड
डॉ. अभिषेक पिलानी ने बताया कि बालों और त्वचा के एक्सपर्ट और क्वालीफाइट सर्जन्स कम है. इस कारण अच्छा परिणाम नहीं मिल पाता. हर मरीज की स्थिति और समस्या अलग होती है. उसी के हिसाब से ट्रिटमेंट करना होता है. हमारी टीम में उनके पास विशेषज्ञ हैं जिनमें प्रत्येक व्यक्ति को उन्होंने खुद चुना व प्रशिक्षित किया है. हम हर एक रोगी के लिए व्यक्तिगत ध्यान देते हैं. उन्होंने त्वचा और बाल का को स्वस्थ रखने की टिप्स देते हुए कहा कि कॉस्मेटिक की चीजों को जितना हो सके अवाइड करें. बालों को कलर करने में नुकसान ही होता है इसलिे पीपीडी फ्री कलर लगाएं, जो कि ऑनलाइन उपलब्ध है.
इंदौर में एश्योर क्लिनिक का उद्घाटन किया
इंदौर. डॉ. अभिषेक पिलानी और डॉ. प्रियंका देसाई पिलानी द्वारा स्थापित, एश्योर क्लिनिक स्वस्थ बालों, त्वचा और शरीर के लिए उपचारों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। भारत में सात सफल क्लिनिक्स के संचालन के बाद, एश्योर ने इंदौर में अपने 8वें क्लिनिक का उद्घाटन किया। यह क्लिनिक बैकुंठ धाम, खजराना मेन रोड इंदौर, रंगला पंजाब के सामने, आइडियल डेंटल केयर के ऊपर स्थित है। इस क्लिनिक का उद्घाटन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रवीना ने कहा, “इंदौर में आज एश्योर क्लिनिक का उद्घाटन करके मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि लाइफस्टाइल क्लिनिक की यह चैन शहर से शहर बढ़ रही है। योग्य एवं प्रोफेशनल डॉक्टर्स की टीम के साथ एश्योर अद्भुत त्वचा उपचार और भारत में हेयर ट्रांसप्लांट जैसी प्रक्रियाएं प्रदान करता है। एश्योर की टीम को मेरी शुभकामनाएं। ”
एश्योर के अन्य क्लीनिक अहमदाबाद, सूरत, बैंगलोर, रायपुर और मुंबई में 3 क्लिनिक (खार रोड, अंधेरी वेस्ट और पेडार रोड) में स्थित हैं। कंपनी बहुत जल्द अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करेगी और इस साल के अंत तक दुबई में एक क्लिनिक शुरू करने की योजना बना रही है।
एश्योर क्लिनिक का यह सिद्धांत है कि प्रत्येक रोगी को पूर्ण रूप से व्यक्तिगत ध्यान और योग्य मेडिकल प्रोफेशनल्स द्वारा देखभाल प्रदान की जाना चाहिए,ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह पूरी तरह से प्राकृतिक बालों का जीवन भर आनंद ले सके।
डॉ. अभिषेक पिलानी व्यापक अनुभव के साथ भारत के अग्रणी हेयर रिप्लेसमेंट सर्जन्स में से एक है। एश्योर क्लिनिक टीम में उनके पास विशेषज्ञ हैं जिनमें प्रत्येक व्यक्ति को उन्होंने खुद चुना व प्रशिक्षित किया है। इसका मतलब यह है कि तकनीकी उत्कृष्टता के साथ डॉ. पिलानी ने हर एक रोगी के लिए व्यक्तिगत देखभाल की है।


