- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
उषा ठाकुर ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में घर-घर पहुंच कर जानी समस्या
इंदौर। चुनावी साल है इस को मद्देनजर रखते हुए जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं।विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 की विधायक उषा ठाकुर ने वार्ड 60 के अंतर्गत आने वाले बूथों का दौरा किया और समस्याएं सुनी।मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र साउथ तोडा में पहुंची इस दौरान किसी ने उनसे कहा क्षेत्र में कांग्रेसी नेता विकास कार्यों में रुकावट पैदा करते हैं। तो विधायक उषा ठाकुर ने सख्त लहजे में कहा कि मैं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 की विधायक हूं और मैं जो चाहूंगी वही होगा।विकास कार्यों में रुकावट के नाम पर कहीं कोई समझौता नहीं किया जाएगा।क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मुन्ना अंसारी,हाफ़िज़ अबरार,रफ़ीक़ कबाड़ी ने विधायक का क्षेत्र में दौरा करवाया और रहवासियों से मुलाकात भी करवाई। विधायक के साथ दौरे में बड़े भैया गुरुजी, वरिष्ठ नेता मुन्ना अंसारी, हाफिज अबरार रफीक कबाड़ी वार्ड संयोजक बलराम वर्मा, भारती दीदी निखिल शर्मा, शहजाद कबाड़ी साबिर भाई, जाकिर कबाड़ी इश्तियाक भाई, मोहम्मद अशफाक, रफीक भाई, मास्टर भाई, बिट्टू भाई सहित क्षेत्र के अनेक रहवासी उपस्थित थे। विधायक उषा ठाकुर को साउथ तोडा के रहवासियों ने जल संकट की समस्या बताई तो विधायक ने तत्काल पंचायती मैदान से साउथ थोड़ा और ऊपर मस्जिद की तरफ बोरिंग लाइन बिछाने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिन क्षेत्र में नर्मदा पाइप लाइन नहीं है वहां नर्मदा की लाइन डाली जाएगी। विधायक सेवा केंद्र पर भी पहुंची और वहां की गतिविधियों को जाना।सेवा केंद्र में विधायक ठाकुर ने बैठकर क्षेत्रीय रहवासियों की समस्याएं सुनी और महिलाओं से अलग से चर्चा की उन्होंने साउथ तोडा स्थित पंचायती मैदान में जल्द ही हाईमास्ट लगाने की बात कहीं। बिजली के बिल अधिक आने व पानी की व अन्य समस्याओं को क्षेत्र की महिलाओं ने बताया, तो विधायक ठाकुर ने तत्काल बिजली विभाग, नर्मदा विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या हल करके रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान पूरे समय मुन्ना अंसारी हाफिज अबरार उनके साथ उपस्थित थे।


