- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“दबंग 3” के साथ चुलबुल पांडे एक बार फिर करेंगे वापसी, इस बार 4 भाषाओं में!
दबंग फ्रैंचाइज़ी जो हर आयु वर्ग के लिए एक एंटरटेनमेंट पैकेज है, वह अब एक बार फिर अपनी दमदार वापसी के लिए तैयार है। दबंग की तीसरी किस्त 20 दिसंबर, 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस ख़बर के साथ हमारा उत्साह निश्चित रूप से अपने चरम पर हैं!
हमारे पसंदीदा चुलबुल पांडे हमें हँसाने, गुदगुदाने और प्यार करने के लिए एक बार फिर हमारी ज़िन्दगी में लौट रहे है और इस बार सबसे दिलचस्प बात ये है कि वह हमें 4 अलग-अलग भाषाओं में लुभाते हुए नज़र आएंगे!
दबंग 3 हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी 4 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान अभिनीत फिल्म दबंग 1 और 2 ब्लॉकबस्टर थी और दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से पसंद की गई थी, विशेष तौर पर फ़िल्म ने हिंदी भाषी दर्शकों का दिल जीत लिया था।
इस बार निर्माताओं ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए दबंग को 4 भाषाओं में पेश करके इसे अधिक बड़ा और बेहतर बनाने का फैसला किया है और दक्षिणी दर्शकों का भी दिल जीतने के लिए तैयार है।
पिछले कुछ वक्त से, बॉलीवुड के साथ दक्षिणी फिल्म इंडस्ट्री के बीच सहयोग में वृद्धि हुई है और परिणाम जबरदस्त हैं। यानी, जब दिग्गज एक साथ आते हैं, तो हमारी सिनेमा और मनोरंजन की गुणवत्ता आसमान छूती है!
तमिलनाडु में फिल्म का वितरण केजेआर स्टूडियो द्वारा किया जाएगा, और तेलंगाना क्षेत्र में फिल्म का वितरण ग्लोबल सिनेमा एलएलपी द्वारा किया जाएगा, जबकि पूरे आंध्र प्रदेश (तेलुगु भाषा) के लिए वितरण सुरेश मूवीज़ के तहत किया जाएगा।
आदित्य चौकसी द्वारा भी फ़िल्म को डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। फिल्म प्रभु देवा द्वारा निर्देशित की जाएगी, जिसके साथ सलमान खान ’वांटेड’ के बाद काम कर रहे हैं, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसी के साथ, सुपरहिट निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी इस बार उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम में दर्शकों को एक और ब्लॉकबस्टर हिट देने के लिए तैयार है!
फिल्म सलमान खान प्रोडक्शंस के तहत बनाई जा रही है और इसमें सोनाक्षी सिन्हा फिर से सलमान खान और निखिल द्विवेदी के साथ एक प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी।


