- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शिक्षकों ने जमाया रंग, छेड़ी सुरीली ताल और मस्ती में झूमे भी
डीपीएस में मना शिक्षक दिवसः 15 साल पूर्ण कर चुके शिक्षकों का हुआ सम्मान
इंदौर. दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा गुरुवार को अंबर कन्वेंशन सेंटर में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीपीएस निपानिया और डीपीएस राऊ के शिक्षक व अन्य स्टाफ शामिल हुए। कार्यक्रम में गीत-संगीत सहित कई मनोरंजक आयोजन हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में जेएसडब्ल्यूएस के चेयरमैन श्री हरिमोहन गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी श्री अभिषेक मोहन गुप्ता, सीएओ नितिन अम्बासेलकर, डायरेक्टर ऑपरेश्न्स श्री फैसल मीर खान मौजूद थे।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण डीपीएस निपानिया प्रिंसिपल श्री अजय कुमार शर्मा ने दिया और आभार डीपीएस राऊ प्रिंसिपल श्रीमती आशा नायर ने जताया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सभी प्रस्तुतियां पूरी तरह से शिक्षकों ने ही दी।

इसमें रफी-लता के गीतों को अपनी सुरीली आवाज में पिरोया गया तो बॉलीवुड गीतों की मस्ती में सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। साथ ही 15 वर्ष पूर्ण कर चुके 23 शिक्षकों व स्टाफ को सम्मानित किया गया।
संस्था चेयरमैन श्री गुप्ता ने इन शिक्षकों व स्टाफ को 51 हजार रुपए नकद राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा भी की। अपने भाषण में श्री गुप्ता ने कहा कि समय नदी की तरह होता है जो लौटकर नहीं आता। इसलिए इस समय का उपयोग कर बच्चों का भविष्य संवारे।
उन्होंने वैश्विक स्तर पर हो रहे शिक्षा क्षेत्र में बदलावों पर भी जोर दिया और कहा कि आने वाले 4 सालों में ग्रुप अपने स्कूलों में इन बदलावों को अपनाएगा। रोजगान्मुखी शिक्षा के लिए आधुनिक और नए तरीके अपनाए जाएंगे।


