- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
भारत को आजादी 15 अगस्त को और कश्मीर को आजादी सही मायने में 5 अगस्त को मिली: श्रीपद नाईक
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय संगठन के द्वारा पूरे देश में अनुच्छेद धारा 370 व 35 ए की विस्तृत जानकारी के साथ प्रबुद्धजनों का समर्थन लिया जा रहा है। प्रदेश में भी अनुच्छेद धारा 370 व 35 ए के कश्मीर से हटने के बाद जिला स्थानों पर व्याख्यान माला की जा रही है।
उक्त विषय पर माई मंगेशकर सभागार में उक्त महत्वपूर्ण विषय पर केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाईक एवं भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विस्तृत जानकारी देते हुए कश्मीर से उक्त धारा को हटाने की गाथा सुनाई।
श्री श्रीपद नाईक ने कहा कि इस विषय की जानकारी हम सभी को है। भारत को आजादी 15 अगस्त को मिली थी और सही मायने में कश्मीर को आजादी 5 अगस्त को मिली। सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद सभी रियायतों को एक करने का काम किया। कश्मीर उस समय शामिल नहीं हुआ।
कश्मीर की दुर्दशा के जिम्मेदार उस समय के सरकार के प्रमुख लोग रहे है। हम सब की जुबान पर हमेशा यह बात रहती थी कि कश्मीर से धारा 370 हटे, लेकिन इसे किस तरह हटाया जाये, इसकी पूरी रूप रेखा तैयार की, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी और गृहमंत्री अमितजी शाह ने। उनकी पूरी योजना ने साकार रूप लेकर 70 साल पहले की गई भूल को सुधारने का काम किया।
आपने कहा कि कश्मीर में धारा 370 लगाने का कारण भी बहुत सारे लोगों को पता नहीं था, लेकिन जो लगाई गई उससे अलगाववाद व आतंकवाद पनपता रहा। कश्मीर का विकास शून्य रहा। उस समय के कर्ताधर्ताओं ने इस तरफ सोचा भी नहीं, कि वहां गरीबांं को व आमजन को कैसी परेशानियां झेलना पड़ी। 370 की आड़ में भारत को खोखला करने का कार्य किया गया। जो सैनिक हमारे लिये रातदिन जागकर रक्षा करते है उन पर पत्थर फैके जाते थे, यह कितना गलत था।
धारा 370 के कारण केन्द्र की किसी भी योजना का लाभ कश्मीर की जनता को नहीं मिलता था। लेकिन अब कश्मीर का विकास भी होगा और पूरे देश में सभी प्रदेशों को जो लाभ मिल रहा है, वह कश्मीर को भी मिलेगा। कश्मीर के युवा अब भटककर अपराध के रास्तों पर जाने से बचेंगे, अभी कश्मीर में 51 हजार युवा आर्मी में भर्ती हो रहे है।
श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समाज के बीच धारा 370 हटने की वैसी चर्चा नहीं हो रही है, जैसी की होना चाहिए यह तो जिस तरह 15 अगस्त की चर्चा होती है वैसे ही 5 अगस्त की थी होना चाहिए। हमारे नेताओं की दूरदृष्टि, धैर्य और राजनैतिक इच्छा शक्ति के परिणाम के रूप में धारा 370 का कश्मीर से हटना है।
आपने कहा कि कल हम सभी ने देखा कि दुनिया के एक शक्तिशाली राष्ट्र अमेरिका ने भारत के नेतृत्वकर्ता हमारे प्रधानमंत्री का जिस तरह से सम्मान किया गया। यह सम्मान मोदीजी का नहीं, देश की 130 करोड़ जनता का सम्मान है।
अनुच्छेद धारा 370 व 35 ए को हटाने वाला विषय हमारी रग-रग में बसा था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी और गृह मंत्री श्री अमित शाहजी की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व क्षमता के कारण धारा 370 और 35। के कलंक को धो दिया गया है। सरकार के इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय के चलते देशवासी गौरव और स्वाभिमान से भरे हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिये यह निर्णय भावनात्मक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी कलंक को मिटाने के लिये हमारे प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जीजी ने बलिदान दिया था।
आपने कश्मीर के प्राचीन इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कश्मीर की विस्तृत व बारीक से बारीक जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी। इस अवसर पर आपने एक शेर पड़कर कहा कि ‘‘सिर्फ एक कदम गलत उठाया राही शोक में-जिंदगी हमें ताउम्र ढुंढती रही’’।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखते हुए कहा कि हमारे बड़े बुजुर्ग कहते है कि दिनभर में एक बार हमारी जबान पर सरस्वतीजी का वास होता है। हमारे कार्यकर्ता वर्षो से नारा लगा रहे थे जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और यह किसी ना किसी कार्यकर्ता के जबान पर सरस्वतीजी बिराजी और सही में कश्मीर भारत का हो गया। अब कश्मीर में हमसे कोई यह नहीं पूछेगा कि क्या आप इंडिया से आये हो। इतिहास लिख दिया हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद धारा 370 व 35 ए को हटाकर।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्णमुरारी मोघे, गोपीकृष्ण नेमा, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, जयंत भीसे, जे पी मूलचंदानी, सुमित मिश्रा, कल्याण देवांग, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, संदीप दुबे, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, अजयसिंह नरूका, पदमा भोजे, मनस्वी पाटीदार, प्रकाश राठौर, मंजूर एहमद, ज्योति तोमर, चंदू शिन्दे, सुनील वर्मा, श्रद्धा दुबे, सुधा शर्मा, रेणुका प्रताप, जवाहर मंगवानी, डॉ. एस.एल. शर्मा, निखिल खानवलकर, विक्की मित्तल, अतुल बघेरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व प्रबुद्ध वर्ग के आमजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक बबलू शर्मा ने एवं अंत में आभार जयंत भीसे ने माना।
इस कार्यक्रम के पूर्व संगठन द्वारा तय संपर्क एवं जनजागरण अभियान के तहत केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री श्रीपद नाईक ने प्रबुद्धजनों से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की और धारा 370 व 35 ए के लिये समर्थन जुटाया।
आप पदमभूषण श्री गोकुल उत्सवजी महाराज, पदमश्री भालू मोढे, प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. अपूर्व पौराणिक के निवास पहुंचेंं और उनसे भेंट की। इस अवसर पर श्री नाईक के साथ वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, कमल बाघेला, बालकृष्ण अरोरा, जे पी मूलचंदानी, गुलाब ठाकुर, कमल वर्मा, अतुल बघेरवाल व अन्य पदाधिकारी साथ थे।


