- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
महिला सम्मान के लिए निकाली साइकल रैली
इंदौर. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिये सम्मान अभियान चलाया जा रहा है. उक्त अभियान के अंतर्गत इंदौर की 15वीं वाहिनी विसबल सेनानी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा महिला अधिकारों की जागरूकता हेतु साइकल रैली का आयोजन किया गया.
रैली में पुलिस परिवार के बच्चे-बच्चियाँ, स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया। उक्त साइकल रैली 15वीं वाहिनी से प्रारम्भ होकर, जिंसी चौराहा, मल्हारगंज थाना, खजुरी बाजार, राजवाड़ा, एम जी. रोड थाना से तिलक पथ होते हुए 15वीं बटालियन में आकार संपन्न की गई.
रैली के दौरान रास्ते में जनता द्वारा ताली बजाकर रैली का उत्साह वर्धन किया गया. साथ ही क्षेत्र की पूर्व पार्षद श्रीमती अनिता सर्वेश तिवारी एवं जैन केप डिपो के संचालक पंकज जैन द्वारा स्वागत मंच लगाकर बालिकाओं एवं महिलाओं को कंकू तिलक लगाया गया साथ ही पुष्प वर्षा कर तथा स्वल्पाहार करवाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया.
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाग द्वारा नारी सम्मान अभियान के तहत साइकल रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन समुदाय को बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज को संवेदनशील बनाकर नारी सम्मान सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है।


