- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
एक जैन मतदाता 3 अन्य को भी प्रेरित करेगा मतदान के लिए: साध्वी मयणाश्रीजी
इंदौर। हैप्पी वूमन-हैप्पी वर्ल्ड और जैन इंटरनेशनल वूमन आर्गनाइजेशन ‘जिवो’ की संस्थापक ओजस्वी साध्वी श्री मयणाश्रीजी म.सा. चाहती हैं कि इंदौर मंे जैन समाज के सभी घटकों के लिए एक ऐसा संकुल बनाया जाए, जहां धर्म, संस्कृति, रोजगार, जप-तप और सत्संग सहित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम हो सके। इसके लिए उपयुक्त भूमि का चयन अंतिम चरण में है।
वे यह भी संकल्प किए हुए हैं कि इंदौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक ऐसा स्कूल स्थापित हो, जहां शहर के हर धर्म के बच्चे मूल्य आधारित शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने राज्य के 40 लाख जैन मतदाताओं का आव्हान किया है कि वे अगले विधानसभा चुनावों में अपने साथ 3 अन्य मतदाताओं को भी मताधिकार के प्रयोग हेतु प्रेरित करें और ऐसी पार्टी को समर्थन दें, जो धर्म, नीति और संस्कृति का पोषण करती हो।
रेसकोर्स रोड स्थित आराधना भवन पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए साध्वी मयणाश्रीजी ने कहा कि सभी जैन बंधु एक ही हैं, केवल व्यवस्था की दृष्टि से श्वेतांबर, दिगंबर, तेरापंथी और स्थानक जैसे घटकों में बंटे हुए हैं। सभी मिलकर जैन धर्म के आदर्श सिद्धांतों पर अमल करते हैं। उनके प्रवचन एवं 5 अगस्त से प्रत्येक रविवार को बास्केटबॉल स्टेडियम में प्रारंभ हो रहे शिविरों में सभी जैन और अजैन, सभी धर्मों के लोग आमंत्रित हैं। उनकी यही इच्छा है कि कोई भी श्रद्धालु उनके प्रवचन सुने और जैन धर्म के अहिंसा, सत्य और अपरिगृह जैसे सिद्धांतों का पक्षधर होकर लौटे।
प्रश्नों के उत्तर में साध्वीश्री ने कहा कि यदि एक जैन मतदाता 3 अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करे तो प्रदेश में एक करोड़ बीस लाख लोग मताधिकार का प्रयोग कर एक ऐसी सरकार का चुनाव करेंगे, जो धर्म, संस्कृति और नीति का पोषण करती हो। उन्होंने बताया कि शहर में बाहर से आने वाली छात्राओं के लिए एक गर्ल्स होस्टल और एक सर्वसुविधासंपन्न अस्पताल खोलने की योजना भी बनाई गई है। शहर में युवाओं के लिए वोकेशनल कोर्सेस शुरू करने का भी प्रस्ताव है।
फिलहाल अरबिंदो हॉस्पिटल में प्रदेश के पहले अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय की स्थापना होकर इस तरह के पाठ्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इनसे युवा व्यसनमुक्त होकर शिक्षा के व्यवहारिक स्वरूप की ओर मुड़ सकेंगे। उन्होंने इंदौर के धर्मप्रेम एवं सफाई के प्रति जागरूकता की भी खुले मन से प्रशंसा की और कहा कि बाहर की सफाई के साथ अब चातुर्मास में आत्मशुद्धि पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने सुबह रेसकोर्स रोड स्थित आराधना भवन पर धर्मसभा को भी संबोधित किया।


