- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आकर्षक डोल के साथ निकली नयनाभिराम झांकियां
इन्दौर. महावर कोली समाज ने श्रीराम मंदिर महावर नगर से भगवानराधाकृष्ण का आकर्षक डोल आकर्षक, मनमोहक एवं नयनाभिराम झांकी के साथ निकाला गया.
उक्त जानकारी देते हुए महावर कोली समाज श्रीराम मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के अध्यक्ष राजकमल बालापोरसिया ने बताया कि महावर कोली समाज ने आजादी के पूर्व 1945 से होलकर कालीन समय से डोल ग्यारस के अवसर पर डोल निकालने की परम्परा का श्रीगणेश किया था।
इस परम्परा को आज 74 वें वर्ष में प्रवेश कर श्रीराममंदिर महावर नगर, अन्नपूर्णारोड़ से श्री महावर कोली समाज व्यायाम शाला के अखाड़े के साथ भगवान राधाकृष्ण का आकर्षक डोल हजारों रंगीन झिलमिल विद्युत बल्बों से सुसज्जित नयनाभिराम झांकी के साथ विशाल चल समारोह निकाला गया। चल समारोह का नेतृत्व कमेटी के संयोजकद्वय घनश्याम शेर एवं नंदराममेहर ने किया.
जबकि अखाड़े का नेतृत्व उस्ताद प्रकाश महावर कोली एवं खलीफा प्रहलाद टाटवाल ने किया। भगवान राधाकृष्ण का आकर्षक डोल एवं झांकी का निर्माण प्रवीण हरगांवकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर प्रांगण में समाज के वरिष्ट समाजसेवी एवं विभिन्नसामाजिकसंगठनों के वरिष्टसमाजसेवियों का सम्मानसमारोहआयोजितकियागया।
चल समारोह श्रीराम मंदिर महावर नगर से प्रारम्भ होकर अन्नपूर्णारोड़, महूनाका, मालगंज, नरसिंह बाजार, सितला माताबाजार, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, मच्छी बाजार होतेहुए हरसिद्धी मंदिर पहुंचा जहां आरती के पश्चात कलेक्टर कार्यालय, लालबाग, महू नाका होतेहुए महावरनगर श्रीराममंदिर पर विसर्जित हुआ.


