- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
युवा मोर्च के कार्यकर्ता भाजपा का भविष्य: नेमा
भाजयुमो नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न
इंदौर. आप सब युवा कल की भारतीय जनता पार्टी है. आज हमारे जो भी वरिष्ठ पदों पर आसीन है उन सभी ने युवा मोर्चा ने भी काम किया है. आप सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाली भारतीय जनता पार्टी का भविष्य हो.
यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कही. वे भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के पास अनुशासन का होना आवश्यक है. संस्कार पार्टी की विचारधारा आपके मन में होना चाहिए।.युवा का उल्टा वायु होता है और वायु प्रत्येक जगह विद्यमान होती है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी नहीं पहुंच सकती है वहां यह वायु (युवा मोर्चा) पहुंचकर पार्टी को मजबूत करें.
आज के इस पदभार ग्रहण के साथ आप सभी आने वाले चुनाव को चुनौती के रूप में लेकर बूथ तक पहुंचकर कार्य करें. आगामी तीन महिने युवा मोर्चा के किसी भी कार्यकर्ता को सोना नहीं है सिर्फ और सिर्फ पार्टी का कार्य कर संगठन के द्वारा दिये गये लक्ष्य अबकी बार 200 पार को चरितार्थ करते हुए शहर की सभी 6 सीटों पर विजय हासिल करना है.
युवा ऊर्जा को सकारात्मकता की ओर मोड़े: महापौर
महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि युवा मोर्चा एक शक्ति व ऊर्जा है, बस इसे सकारात्मकता की ओर मोडऩे की पहल हमें करना है. भाजपा को मजबूत करने का कार्य आप सब युवाओं को प्रण-प्राण से जुटकर एकजूटकर होकर करना है.
युवा मोर्चा प्रभारी बबलू शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, हमारे देश में सबसे ज्यादा युवा है. साथ ही दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी है. जनता का भरपूर विश्वास व भरोसा हमें मिला है। भारतीय जनता पार्टी का यह मुकाम हमारे वरिष्ठजनां व कार्यकर्ताओं की मेहतन से प्राप्त हुआ है। हमें यह जो विरासत में मिला है उसे सहजना हम सभी युवाओं का काम है। युवा मोर्चा भाजपा की आत्मा है.
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष व भाजपा नगर मंत्री श्री गोलू शुक्ला ने भी युवाओं को संबोधित किया.
निष्ठा से पूरा करें दायित्व
स्वागत भाषण युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार ने देते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा हमें जो दायित्व दिया गया है इसे हम पूरी मेहनत, लगन व निष्ठा के साथ पूरा करेंगे. कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सहित सभी कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल अध्यक्षों का स्वागत व सम्मान किया गया.
कार्यक्रम में विधायक महेन्द्र हार्डिया, इ.वि.प्रा अध्यक्ष शंकर लालवानी, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, सहित नगर पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन मयुरेश पिंगले ने किया. आभार अंकित परमार ने माना.


