- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लाल सिंह चड्ढा के ‘रनिंग सीक्वेंस’ की शूटिंग के दौरान लगी थी आमिर खान को चोट, जानिए कैसे ?
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज के लिए तैयार है और दर्शक फिल्म के सिनेमाघरों में लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहें है। फिल्म में आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने जीवन के अलग अलग चरणों में कई तरह की प्रोफेशन में नजर आएंगे। इनमें से एक क्रॉस-कंट्री रनर भी है।
जहां लाल सिंह चड्ढा के लंबे समय तक दौड़ने का विचार दर्शकों को रोमांचक लगता है, वहीं मुख्य भूमिका निभाने वाले आमिर खान ने इस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अपनी लीमिट्स को काफी पुश किया हैं। आमिर खान ने जब फिल्म के इस लॉंग रनिंग सीक्वेंस की शूटिंग शुरू की थी तब उनके घुटने में चोट लग गई थी। फिर भी, तमाम मुश्किलों के बावजूद आमिर खान पीछे नहीं हटे। इस दौरान आमिर लगातार पेनकिलर्स ले रहे थें ताकि दौड़ने की वजह से जो दर्द उन्हें हो रहा था उसमें उन्हें आराम मिल सकें।
लेकिन आमिर खान ने आखिर चोट के बावजूद दौड़ना क्यों चुना, था, तो बता दें, इसकी वजह महामारी थी। दरअसल कोविड 19 के चलते लाल सिंग चड्ढा की शूटिंग पहले ही काफी डिले हो चुकी थी। ऐसे में आमिर नही चाहते थे कि उनकी चोट की वजह से फिल्म के इस लॉंग सीक्वेंस की शूट फिर से टल जाए। हालांकि शूट बहुत ही ग्रिलिंग और ओवर-टैक्सिंग हो गया लेकिन फिर भी स्टार ने हार नहीं मानी और अपना बेस्ट शॉट दिया।
लाल सिंह चड्ढा फिल्म का ‘रनिंग सीक्वेंस’ सबसे चर्चित सीन्स में से एक है। इसी सीक्वेंस में लाल सिंह चड्ढा सालों तक दौड़ता है, भारत के हर खूबसूरत लोकेशन्स से गुजरते हुए, और अपने जीवन में एक और मील का पत्थर हासिल करता है।
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।


