- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आने वाली अमेज़न ऑरिजिनल कॉमिकस्तान सीज़न 3 का हास्य व मनोरंजन से भरपूर ट्रेलर रिलीज़ किया
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज कॉमिकस्तान सीज़न 3 का हास्य व मनोरंजन से भरपूर ट्रेलर रिलीज़ किया। आठ एपिसोड के साथ बिल्कुल नए अंदाज में वापसी करने वाली इस कल्ट कॉमेडी सीरीज़ का फॉर्मेट बिल्कुल नया होगा, जिसके जरिए भारत के अगले सर्वश्रेष्ठ स्टैंड-अप कॉमेडियन की तलाश की जाएगी। इसके अलावा, अबीश मैथ्यू का साथ देने के लिए इस बार होस्ट के रूप मेंकुशा कपिला भी शामिल हो रही हैं। जाने-माने कॉमेडियन ज़ाकिर ख़ान, सुमुखी सुरेश, नीति पलटा और केनी सेबेस्टियन जज के पैनल में शामिल होंगे। ओनली मच लाउडर (OML) द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ का प्रीमियर भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में 15 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।
नए फॉर्मेट के अनुसार, सात अलग-अलग मेंटर्स हर हफ़्ते आठ प्रतियोगियों को एक अलग जॉनर में ट्रेनिंग देंगे। मेंटर्स में राहुल सुब्रमण्यम, सपन वर्मा, रोहन जोशी, प्रशस्ति सिंह, कन्नन गिल, आदर मलिक और अनु मेनन शामिल हैं। सभी प्रतियोगी अपनी सबसे मजेदार पंचलाइन पेश करेंगे क्योंकि उन्हें अलग-अलग तरह की कॉमेडी में अपना प्रदर्शन देना होगा, जिसमें ऐनिक्डोटल कॉमेडी, टॉपिकल कॉमेडी, इम्प्रोव और बिल्कुल नई रोस्ट कॉमेडी सहित कई तरह की कॉमेडी शामिल हैं।
इस मौके पर ज़ाकिर ख़ान ने कहा, “कॉमिकस्तान के नए सीज़न को लेकर मैं बेहद उत्साहित महसूस कर रहा हूँ और जज की सीट पर वापस आकर बड़ा अच्छा रहा है। निश्चित तौर पर इस बार हमारे सभी आठ प्रतियोगियों में अनुभव की थोड़ी कमी है। लेकिन सच कहूँ तो इस सीज़न के दौरान उन्होंने अपने हुनर को जिस तरह से निखारा है उससे मैं बेहद प्रभावित हूँ, क्योंकि उन्होंने खुद को कॉमेडी के अलग-अलग जॉनर में परखा है। मैं अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ एक से अधिक तरीकों से जुड़ा हुआ हूँ, और मुझे तो यह अपने घर जैसा ही लगता है।”
केनी सेबेस्टियन ने कहा, “दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले दो सीज़न के बाद, मैं कॉमिकस्तान सीज़न 3 में नए सरप्राइज को लेकर रोमांचित हूँ। भारत में स्टैंड-अप कॉमेडी के लिहाज से यह शो बेहद महत्वपूर्ण है। यह किसी भी कॉमेडियन के लिए इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अपनी पहचान बनाने का स्थान है। सबसे अच्छी बात यह है कि तीसरे सीज़न में लेखन और प्रदर्शन की गुणवत्ता का स्तर और बेहतर हो गया है। मुझे उनके परफॉर्मेंस को जज करने में बहुत मज़ा आया और मैं चाहता हूँ कि दर्शक भी जल्द-से-जल्द इसका आनंद ले सकें।”
नीति पलटा ने कहा, “कॉमिकस्तान में मेरी खुशियां बसती हैं और एक बार फिर से इसमें शामिल होकर मैं काफी खुश हूँ। बेहतरीन जजों के पैनल, मेंटर्स और शानदार प्रतियोगियों के साथ काम करने का अनुभव वाकई मज़ेदार है। यह बात सही है कि कॉमेडी सिखाई नहीं जा सकती, लेकिन आसपास मौजूद होनहार लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नए मेंटर्स और हैरत में डाल देने वाले बिल्कुल नए फॉर्मेट के साथ, इस बार यह और अधिक रोमांचक होने जा रहा है। इसलिए, मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।”
सुमुखी सुरेश ने कहा, “मैंने तीनों सीज़न में काम किया है और मैं होस्ट से जज बन गई हूँ, साथ ही तीसरे सीज़न को लेकर मैं बेहद उत्साहित महसूस कर रही हूँ। जज होने के बावजूद मैंने इसमें भाग लेने वाले सभी कॉमेडियन से बहुत कुछ सीखा है। वे आपको हर दिन लिखने की भाग-दौड़ या खुले दिल से कोई नया हुनर (इम्प्रोव और स्केच) सीखने की याद दिलाते हैं। काश जब मैंने शुरुआत की थी, उस वक़्त कॉमिकस्तान होता। यह एक क्रैश कोर्स की तरह है, जो आपको एक बेहतर कॉमेडी करने और लेखक बनने का हुनर सिखाता है। ओएमएल ने इस कॉन्सेप्ट को बनाकर यह साबित कर दिया है कि कॉमेडी के क्षेत्र में सचमुच वे सबसे बेहतर हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो शायद भारत का इकलौता ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो कॉमेडी को समझता है, सम्मान करता है और उसका हिमायती है। मैं चाहती हूँ कि लोग जल्द-से-जल्द इस कर सीज़न 3 देखें, और इसे उतना ही पसंद करें जितना हम करते हैं।”


