- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
सभी चिकित्सा प्रणालियों के चिकित्सा विशेषज्ञों का सहयोग लेकर विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितताओं को सही करने का प्रयास करेंगे
डाॅ. अशोक खंडेलवाल मध्यप्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त होने पर डॉ. द्विवेदी ने दी बधाई
इन्दौर। केन्द्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय भारत सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डाॅ. ए.के. द्विवेदी ने मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डाॅ. अशोक खंडेलवाल से मिलकर उनको बधाईयाँ दीं।
उक्त अवसर पर डाॅ. खण्डेलवाल जी ने कहा कि, सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण ढंग से म.प्र. मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय का विकास करने का लक्ष्य रहेगा। मुलाकात के दौरान डाॅ. खंडेलवाल ने कहा कि, सभी चिकित्सा प्रणालियों के चिकित्सा विशेषज्ञों का सहयोग लेकर विश्वविद्यालय में हो रही अनियमितताओं को सही करने की कोशिश करेंगे।


