- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
इंदौर में कोयला व कचरा जलाने वाले पर होगी कार्रवाई
एयर मलिटी इंडेक्स को प्रभावित करने वालों को निगम ने दी समझाइश
इंदौर. शहर की एयर मलिटी इंडेक्स को प्रभावित करने वाले संस्थानों और दुकानों को निगम अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई. कोयले और लकड़ी के स्थान पर एलपीजी या सीएनजी का उपयोग करने के लिए कहा गया. निगम द्वारा शहर में कोयला एवं कचरा जलाने वाले पर कार्रवाई होगी.
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने विगत दिनों बैठक में दिए थे. आयुक्त ने समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, सहायक सीएसआई से अपने अपने क्षेत्र में कोयला एवं लकड़ी का खाद्य निर्माण करने एवं अन्य कार्यों में उपयोग कर वायु को प्रदूषित करने वाले होटल, रेस्टोरेंट ठेला, गुमटी, फैक्ट्री, कारखाना एवं अन्य के ऐसे रेस्टोरेंट दुकान संस्थानों पर जाकर कोयला लकड़ी के जलने से शहर की एयर मलिटी इंटेक्स प्रभावित होने एवं शहर की वायु को प्रदूषित करने संबंधी जानकारी देने को कहा था.
आयुक्त के निर्देश पर आज समस्त स्वास्थ्य अधिकारी एवं सीएसआई अपने-अपने झोन क्षेत्रों में रेस्टोरेंट, दुकान, होटल एवं अन्य संस्थानों के प्रबंधकों को बताया की कोयले के जलने पर शहर की वायु प्रदूषित होती है, इसलिए आप सभी कोयले और लकड़ी के स्थान पर एलपीजी या सीएनजी का उपयोग करें. इसी क्रम में आज जोन क्रमांक 10 वार्ड 39 में निरीक्षण के दौरान लजीज होटल में तंदूर जलते पाये जाने पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार यादव द्वारा होटल वाले को समझाइश दी गई. पॉलिथीन में गंदगी पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई. कार्यवाही के दौरान सहायक मुख्य निरीक्षक संजय वैद्य वार्ड 39 दरोगा नवीन पंचवाल एनजीओ संस्था बेसिक साथ में थे.
एलपीजी पर शिफ्ट करने के लिए दी चेतावनी
इसके साथ ही नगर निगम झोन 9 में आज 56 दुकान मार्केट पर में टीम द्वारा सभी व्यपारियो को तन्दूर भट्टी में जल रहे कोयले एवं लकड़ियों से होने वाले प्रदूषण के बारे में समझाइश दी. इसे एलपीजी गैस पर शिफ्ट करने के लिए अंतिम चेतावनी दी. सभी व्यापारीयो ने इसका समर्थन किया और सभी भट्टियों को एलपीजी गैस पर शिफ्ट करने के लिए सहमति जताई. 56 दुकान स्थित डोसा कर्फ्ट दुकान द्वारा भट्टी को एलपीजी पर आज ही शिफ्ट किया गया. 56 दुकान पर भट्टी का उपयोग करने वाली दुकान पुष्पक रेस्टोरेंट, यंग तरंग, नेमा कुल्फी, मधुरम स्वीट, चक चक, चिकेन सर्व, आगरा चाट, डोसा कर्फ्ट ने एलपीजी पर शिफ्ट कर लिया गया है.


