- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वैक्सीनेशन का सेकंड डोज नहीं लगा होने पर कई संस्थान सील
निगम ने चलाया जांच अभियान
इंदौर. कोरोना वैक्सीन का सेकण्ड डोज लगवाने को लकर नगर निगम भी सख्त हो गया है और कार्रवाई की जा रही है. जिस संस्थान के कर्मचारियों को सेकंड डोज वैक्सीनेशन नहीं लगा होगा उसे सील करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी के अंतर्गत सोमवार को निगम द्वारा मारूति सुुजुकी शोरूम, माहेश्वरी स्वीटस, बुटीक, फर्नीचर शो रूम, फैक्ट्री के स्टाफ का सेकण्ड डोज नहीं होने पर कई संस्थान सील किए गए.
उल्लेखनीय है कि वेक्सीनेशन का 2 डोज नहीं लगाने पर जिला प्रशासन के साथ ही निगम प्रशासन शहर के शोरूम, ऑटोमोबाईल शो रूम, मॉल, शॉपिंग मॉल, दुकानो व व्यवसायिक फर्मो पर अभियान चलाकर वैक्सीनेशन के संबंध में जांच की जा रही है. निगम आयुक्त द्वारा समस्त निगम अधिकारियों को अपने झोन क्षेत्र के व्यवसायिक संस्थानो के स्टाफ के वेक्सीनेशन प्रमाण पत्र की जांच करने निर्देश के क्रम में झोन 18 के झोनल अधिकारी अतीक खान द्वारा नवलखा स्थित माहेश्वरी स्वीटस के प्रबंधक के साथ ही स्टाफ का वेक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली गई. झोनल अधिकारी खान ने बताया कि नवलखा स्थित माहेश्वरी स्वीटस के स्टाफ का वैक्सीनेशन का सेकंण्ड डोज नहीं लगा होने पर वरिष्ठों द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में माहेश्वरी स्वीटस को सील करने की कार्रवाई की गई. नगर निगम प्रशासन द्वारा समस्त क्षेत्र में देर रात्रि 9 बजे तक अभियान चलाकर संस्थानों व्यवसायिक दुकानों शोरूम आदि की जांच की जा कर 2 डोज नही लगवाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की गई.
यहां पर की कार्रवाई
निगम प्रशासन द्वारा झोन 8 वार्ड 35 के अंतर्गत सुपर कॉप केयर 226 एसआर कम्पाउण्ड, रॉयल फर्नीचर 226 एसआर कम्पाउण्ड लसुडिया मोरी, झोन 18 शिरमी बुटीक कारखाने के साथ ही झोन 13 के अंतर्गत राजीव गांधी चौराहे स्थित मारूति सुजुकी के शो रूम, झौन 9 वार्ड नो वल्लभनगर मार्केट में स्थित गुडलक ऑटो डील गैरेज, जोन 3 अप्सरा टेलर जेल रोड, झोन 10 आयरन वर्क स्टील, झोन 17 इलेक्ट्रो ट्रांसफर 98 ई सेक्टर सांवेर रोड, नूरजहां स्टील सेक्टर प्लॉट नंबर 101, झोन 07 एसके बेकरी स्कीम नंबर 54, झोन 19 प्रताप स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड नेमावर रोड पालदा, झोन 14 वार्ड 82 परिवहन नगर में सार्थक स्टील, झोन 13 भंवरकुवा स्थित टोयोटा सांघी शोरूम, देवगुराडिया में मेन रोड पर स्थित है सर गिरिराज गोवर्धन बारदाना फैक्ट्री, बजाज सैनिटेशन मीरा पथ रोड में स्टाफ, जोन 18 शिरसी बुटीक कारखाने में ग्राहकों के साथ ही स्टाफ का 2 सेकंड डोज नहीं लगा होने पर उक्त संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की.


