- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
- पीएनबी ने बहुभाषी एआई बैंकिंग के लिए डिजिटल इंडिया भाषिणी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
फुटपाथ पर सामान रख यातायात कर रहे थे बाधित
निगम ने कार्रवाई कर हटवाया.
इंदौर. नगर निगम द्वारा दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई की गई और सामान को हटाया गया.
उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने विगत दिवस बैठक के दौरान शहर के प्रमुख मार्गो के साथ ही चौराहो के आस-पास दुकान व ठेले लगाकर तथा दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान रखकर यातायात को बाधित करने वालो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये थे.
उक्त निर्देश के क्रम में उपयंत्री विनोद मिश्रा द्वारा बॉम्बे हॉस्पिटल के सामने बॉम्बे केमिस्ट से लेकर देवास नाका सर्विस रोड पर जैन रेस्टोरेंट, गुडलक होटल, केशर श्री रेस्टोरेंट, निर्मल होम्स के नीचे बाहर दुकानें, जाकिर और रोल्स वाले के बाहर अवैध स्ट्रख्र, जाकिर रेस्टोरेन्ट तक लगभग 30 दुकानों पर कार्रवाई की गी.
इनके द्वारा दुकान के बाहर फुटपाथ पर सामान रखकर व्यवसाय कर यातायात बाधित किया जा रहा था. कार्यवाही के दौरान रोड व फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा सामान हटवाया गया. इसके साथ ही बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे से महालक्ष्मी नगर की ओर रोड पर खडे होकर व्यवसाय कर यातायात प्रभावित करने वाले के विरूद्ध भी कार्यवाही करते हुए, रोड से सामान व अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई.


