- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सुभाष मार्ग चौड़ीकरण कार्य की कवायद शुरू
निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण
इंदौर. सोमवार को निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सुभाष मार्ग अंतर्गत जिंसी चौराहे से रामबाग पुल तक रोड चौड़ीकरण कार्य के संबंध मे विभागीय अधिकारियो के साथ मार्ग का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, सहायक यंत्री सौरभ माहेश्वरी, कपिल रघुवंशी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.
सुभाष मार्ग चौडीकरण कार्य की कवायद शुरू हो गई है. सोमवार को आयुक्त ने सुभाष मार्ग जिंसी चौराहे से रामबाग पुल तक रोड चौडीकरण के प्रस्तावित कार्य के तहत आज विभागीय अधिकारियों के साथ सुबह 10.30 बजे से सर्वप्रथम रामबाग ब्रिज के पास से निरीक्षण प्रारंभ किया. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान रामबाग पुल के दोनों ओर के सड़क चौडीकरण में बाधक निर्माण के साथ ही वर्तमान में सडक की क्या स्थिति है और यातायात किस तरह से प्रभावित हो रहा है, का भी अवलोकन किया.
इसके पश्चात आयुक्त रामबाग चौराहा से ईमली बाजार चौराहा पहुंची. यहां पर रोड चौड़ीकरण में बाधक आदि का निरीक्षण किया. यहां से जूना रिसाला, हनुमान मंदिर चौराहे के पास चौराहे का निरीक्षण किया गया. यहां से जिंसी चौराहा होते हुए नगर निगम वर्कशॉप तक सड़क का अवलोकन किया गया. निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रोड चौडीकरण के संबंध में पुरी योजना की जानकारी ली. रोड चौडीकरण में बाधाओं के संबंध में जानकारी ली और अवलोकन भी किया.
215 बाधाएं चिन्हांकित
आयुक्त ने बताया कि रामबाग पुल से जिंसी चौराहा तक 30 मीटर चौडी और लगभग 1.50 किलोमीटर लंबाई की सडक का निर्माण कार्य प्रस्तावित है. इसके तहत रामबाग ब्रिज का चौडीकरण किया जाना भी प्रस्तावित है. साथ ही पुरे मार्ग को स्मार्ट रोड बनाने की योजना है, जिसके तहत अंडरग्राउण्ड इलेक्ट्रीक लाईन एवं स्मार्ट ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही अंडरग्राउण्ड ओएफसी केबल लाईन, सीवर लाईन के साथ ही पेयजल सप्लाय लाईन डाली जाएगी. जिसके माध्यम से उक्त क्षेत्र में 24 घंटे वॉटर सप्लाय किया जा सकेगा. उक्त रोड के चौडीकरण किये जाने में लगभग 215 बाधाऐं चिंहाकित की गई है.


