- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
शासकीय भूमि पर थी कालोनी काटने की योजना
जिला, पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने मुक्त कराया
इंदौर. शासकीय भूमि पर कब्जा कर आसामाजिक तत्वों द्वारा कालोनी काटने की योजना थी. इस पर जिला, पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को मुक्त कराया.
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश के क्रम में ग्राम छोटा बागडदा के ग्राम के सर्वे नंबर 332 रकबा 4.444 जो कि शासकीय नजूल की भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा तार फेंसिंग कर कब्जा कर अतिक्रमण किया गया था. उक्त शासकीय भूमि पर कालोनी काटने की भी योजना थी. इसे निगम प्रशासन, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही करते हुए, 2 जेसीबी, के माध्यम से शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया.
कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी श्री विवेश जैन, भवन निरीक्षक श्री तन्मय सिंह, एअरपोर्ट पुलिस थाना का पुलिस बल, क्षेत्रीय पटवारी, रिमूव्हल सुपरवाईजर व अन्य उपस्थित थे.


