- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
किसी भी तरह के आयोजन एवं समारोह पूर्णतः प्रतिबंधित
इंदौर. कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी तरह के भव्य आयोजन और समारोह पूर्णतः प्रतिबंधित है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट खबर कि 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में सनबर्न पार्टी आयोजित करने के संबंध में खंडन करते हुए अपर कलेक्टर पवन जैन ने अवगत कराया है कि यह आयोजन नहीं हुआ है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में शासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन कराया जा रहा है.
कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एवं लोक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु उक्त तरह के कोई भी आयोजन, पार्टी या समारोह जिले में आयोजित नहीं किए जाएंगे. अगर ऐसा होता है तो आयोजक और आयोजन में शामिल होने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी.
कलेक्टर श्री सिंह ने इस संबंध में सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन ना हो तथा शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन हो यह पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें. थाना प्रभारी लसूड़िया इन्द्रमणि पटेल ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया में बताए गए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल के साथ तसदीक¸ की गई है कि ऐसा कोई आयोजन वहाँ पर नहीं होगा। थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र में ऐसे किसी भी आयोजन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है.


