- मध्यप्रदेश के 17 उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल इनोरेल-2026 में ले रहा है हिस्सा
- Cosmo PPF strengthens presence in Indore by partnering local studios to build a branded car protection network
- कॉस्मो पीपीएफ ने इंदौर में स्थानीय स्टूडियो के साथ साझेदारी के साथ तैयार किया ब्रांडेड कार प्रोटेक्शन नेटवर्क; क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को बनाया मजबूत
- ‘Yeh Prem Mol Liya’ wins BIG at the box office; positive word of mouth sets up Saturday growth
- Manoj Bajpayee Makes a Rather Interesting Revelation About Ashutosh Rana on Netflix’s The Great Indian Kapil Show
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन पर लिया एक खास संकल्प कहा पर्यावरण की रक्षा के लिए लगाए 100 पौधे
हर साल हम अपने जन्मदिन पर किसी न किसी तरह का संकल्प लेते हैं और बॉलीवुड की युवा सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने भी अपने जन्मदिन पर कुछ बहुत ही खास संकल्प किया है, लेकिन यह उनके लिए नहीं बल्कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए है जहां अभिनेत्री उर्वशी 100 पेड़ लगाने का संकल्प ले रही है अपने जन्मदिन पर , उर्वशी अपना जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव में थीं, लेकिन पर्यावरण और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम को नहीं भूलते हुए अभिनेत्री एक संकल्प लेती है जो दुनिया में हर किसी के लिए प्रेरणा के लायक है।
वीडियो में उर्वशी हमारी आंखों को आकर्षक लग रही है, जहां अभिनेत्री एक दिल के आकार के बोर्ड के साथ दिख रही जिसपे उनका नाम और उनका जन्मदिन की तारीख लिखी हुई है। 25 फरवरी 2022 पौधा रोपती हुई दिखाई दे रही है और साथ ही एक इच्छा व्यक्त करते हुए देखा गया है। उर्वशी इस वीडियो में ग्रीन हाई-स्लिट ड्रेस पहनी हुई दिख रही और मिनिमम मेकअप और सनग्लासेस पहनी थी। उर्वशी ने लिखा, आइए हम सब अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने जन्मदिन पर 100 पेड़ लगाने का संकल्प लें। पेड़ लगाने से पृथ्वी को वनों की कटाई से बचाने में मदद मिल सकती है।
उर्वशी के प्रशंसक उनके अविश्वसनीय अंदाज़ से खुश हैं और इसके लिए उनके कमेंट सेक्शन में उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
काम के मोर्चे पर, उर्वशी को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था, और उन्हें अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय गीत ‘वर्साचे बेबी’ के लिए भी सराहना मिली। उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायल 2’ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। उर्वशी सरवना के साथ ‘द लीजेंड’ के साथ तमिल में शुरुआत करेंगी और उन्होंने Jio Studios और T-Series के साथ तीन-फिल्म अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए हैं।


