- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
टाटा करदे ने गाने को 1 मिलियन व्यूज पार होने पर राजीव एस. रुइया कहते है कि मैंने अपने दर्शकों को कुछ बेहतरीन देने की कोशिश की है
राजीव रुइया “टाटा करदे ने” गाने में अपनी उल्लेखनीय निर्देशन के वजह से सुर्खियों में आने लगे हैं। इस रोमांटिक गाने में इंटरनेट सेंसेशन आकृति अग्रवाल और जय पटेल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं । गाना मधुर और रोमांटिक है जो zee म्यूजिक के अंतर्गत रिलीज़ हुआ है। यह गाने का मधुर संगीत हमें उसकी और आकर्षित कर रहा है।
इस साल का सबसे रोमांटिक गाना “टाटा करदे ने” ने सिर्फ 2 दिनों में एक मिलियन व्यूज को पार कर लिया है। इसकी सफलता पर, टाटा करदे के निर्देशक राजीव एस. रुइया अपना आभार व्यक्त करते हुए कहते है कि “मुझे बेहद खुशी है कि मैंने इस गीत में अपनी पूरी निर्देशन के विचारों को आगे रखा है। गीत दर्शाता है कि जब आप जिस से प्यार करते हो उनकी उपस्थिति पर आप अपने आस-पास की हर चीज को भूल जाते हैं। इस गाने को सुनते ही आपको अपने प्रियजन की याद आ जाएगी और यह गाना आपको कर शरमा जाने पर मजबूर कर देगा।
उसी के साथ राजीव रूइआ कहते है कि आकृति अग्रवाल और जय पटेल महान समर्थक रहे हैं और उनके साथ काम करने का एक अद्भुत अनुभव हुआ । गीत को पहाड़ी वातावरण में फिल्माया गया हे। यह गीत इस बारे में है कि आप खुद को रोक ही नहीं पाते अपने विशेष व्यक्ति को हर दिन और भी अधिक प्यार करने से। मैंने अपने दर्शकों को कुछ सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है इसलिए मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को सराहना करेंगे और इस गीत और इसे वर्ष का प्रेम गीत बनाएं”।
काम के मोर्चे पर: राजीव एस रुइया को फिल्म माई फ्रेंड गणेशा में उनके उत्कृष्ट निर्देशन के लिए काफी सराहना की, इसके अलावा राजीव एस रुइया रोमांटिक गाने को भी निर्देशन कर रहे है। और जल्द ही फिल्म लव यू शंकर में निर्देशन करते हुए दिखाई देंगे, जिसमें श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


