- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सोनी टीवी के पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में अहिल्याबाई होल्कर का टाइटल रोल निभाएंगी एतशा संझगिरी
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ऐतिहासिक शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई अब 7 साल का लीप लेने जा रहा है, जहां दर्शकों को युवा अध्याय दिखाया जाएगा। इस लीप में अहिल्याबाई की जिंदगी का वो सुनहरा अध्याय दिखाया जाएगा, जिसमें वो तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए और समाज के रूढ़िवादी नियमों को तोड़ते हुए भारतीय इतिहास की सबसे कुशल शासकों में से एक बनीं।
पॉपुलर एक्ट्रेस एतशा संझगिरी को युवा अहिल्याबाई होल्कर का रोल निभाने के लिए चुना गया है। मराठी टेलीविजन इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन काम और इन वर्षों में उन्हें दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए एतशा संझगिरी को इस शो के इतने खास किरदार के लिए बिल्कुल फिट पाया गया।
इस शो का हिस्सा बनने पर उत्साहित एतशा संझगिरी ने कहा, “मैं खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं कि मुझे भारतीय इतिहास की सबसे श्रेष्ठ महिला शासकों में से एक रानी अहिल्याबाई होल्कर की भव्य विरासत प्रस्तुत करने का मौका मिला है। यह कहने की जरूरत नहीं कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई इस समय भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शोज़ में से एक है। इसका श्रेय कलाकारों के शानदार काम और बेहतरीन कहानी को जाता है। मुझे उम्मीद है कि मैं उनकी प्रेरणादायक विरासत के साथ न्याय कर पाऊंगी और दर्शक भी मुझे उतना ही प्यार और हौसला देंगे। मुझे वाकई इस नए सफर की शुरुआत का इंतजार है। मेरे लिए यह सचमुच सपना सच होने जैसा है।“


