- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ लोकसभा स्पीकर के घर प्रदर्शन
इंदौर. देशभर में एट्रोसिटी एक्ट का जमकर विरोध हो रहा है. प्रदेश में भी इसका असर दिख रहा है. बुधवार को इंदौर में सपाक्स और सवर्ण समाज ने लोकसभा स्पीकर और सांसद सुमित्रा महाजन के घर के सामने प्रदर्शन कर हंगामा किया. घर में घुसकर ज्ञापन सौंपने की मांग की जिसकों लेकर पुलिस बल और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई.

बुधवार को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सांसद सुमित्रा महाजन के घर का घेराव करने पहुंचे सपाक्स और सवर्ण समाज को लोगों ने जमकर हंगामा किया और घंटा और शंख बजाकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने घर में घुसकर ज्ञापन देने की मांग की.
हालांकि की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने घर में घुसने से रोक लिया. इस दौरान स्पीकर के सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि सांसद इंदौर में नहीं हैं.
इस पर प्रदर्शनकारियों की ओर से सवर्ण समाज ने उन्हें शांतिपूर्ण तरीके ज्ञापन देने पर भी भारी पुलिस बल और बंगले के सामने बेरिकेट्स लगाकर समाजजनों को रोकने पर आपत्ति जताई, इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हो गई. इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया.
ताई के में होने के कारण इसलिए सवर्ण सेना उनके घर के बाहर प्रदर्शन और भजन करके लौट गई.


