- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
बस चालक की लापरवाही से मासूम की मौत
पिछले पहिए की चपेट में आया
इंदौर. स्कूल बस चालक की लापरवाही से 7 वर्षीय मासूम बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित किड्स होम स्कूल में पढऩे वाले 7 वर्षीय मोहम्मद अली हैदर दायमा स्कूल से घर आ रहा था. अपना स्टॉप आने पर मोहम्मद अली हादसा बस से उतरकर घर की ओर आगे बढ़ा. लेकिन छात्र को उतारने के बाद चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी. इससे मोहम्मद अली बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया. छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना से बच्चे के परिजन बदहवास हो गए. वे बच्चे को अस्पताल भी ले गए लेकिन मोहम्मद अली की मौत हो चुकी थी. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस ने बस जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.


