- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
एआईएमपी की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
इंदौर.6 दशकों से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास एवं उनकी समस्याओं के निदान हेतु निरंतर कार्यरत एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की 61वीं वार्षिक साधारण सभा आज उद्योग भवन, पोलोग्राउंड के सभागृह में सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई.
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण साधारण सभा कोविड के नियमों की पालना करते हुए आयोजित की गई थी जिसमें सोश्यल डिस्टेंसींग में बैठक व्यवस्था एवं वच्र्युअल मिटिंग की व्यवस्था की गई थी.
इसमे कई सदस्यों ने ऑनलाइन बैठक ज्वाईन की. मानद सचिव सुनील व्यास ने निर्धारित ऐजेंडा बिन्दूओं पर बैठक की कार्यवाही पूर्ण की तथा एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों सहित भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
सह सचिव तरूण व्यास ने वार्षिक लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया. अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय उद्योगों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है जिसमें संयम एवं स्वास्थ सुरक्षा दोनो का ध्यान रखना बहुत की आवश्यक है। आपने उद्योगहित में पिछले 6 माह में किये गये कार्यो की समिक्षा करते हुए एसोसिएशन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों व कोरोना वारियर्स को धन्यवाद दिया. वच्र्युअल बैठक व्यवस्था में तकनीकी सहयोग दीपक भंडारी ने दिया. बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों सहित उद्योगपतियों ने सहभागिता की।


