- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहीद कोविड योद्धाओं के परिजनों को हरसंभव मदद दिलाई जायेगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद कोविड योद्धाओं के परिजनों से भेंट की
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना जंग में शहीद हुए शासकीय कर्मचारियों के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शहीद कोविड योद्धाओं के परिवारजनों के साथ है। उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के माध्यम से ड्यूटी के दौरान मृत होने वाले शासकीय कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रूपये की सम्मान निधि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने उपस्थित परिजनों से कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी हो तो वे जिला प्रशासन के अधिकारियों के ध्यान में लायें, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार सुनिश्चित करेंगी कि कोविड योद्धाओं के परिजनों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ्य हुए लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गृह विभाग के स्व. श्री देवेन्द्र कुमार की पुत्री कु. कनिष्का तथा अन्य परिजन श्री सुनील वर्मा से भेंट की। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री देवेन्द्र कुमार की मृत्यु थाना जूनी इंदौर में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण हो गई थी।
इसके अलावा नगर निगम के झोन क्रमांक 2 के वार्ड क्रमांक 6 में सफाई संरक्षक के रूप में कार्य करते हुए स्व. श्रीमती शकुन बाई की मृत्यु कोरोना संक्रमण के कारण हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्रीमती शकुन बाई के पुत्र विजय चावरे व पुत्री कुसुम से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना योद्धा स्व. विजय चन्देले की पत्नि श्रीमती सीमा चन्देले व उनकी बहन श्रीमती हेमलता से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि गत दिनों एम.टी.एच. हॉस्पिटल में स्वच्छक का कार्य करते हुए कोरोना संक्रमण के कारण स्व. श्री चंदेले का निधन हो गया था।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगर निगम इंदौर के कोरोना योद्धा स्व. श्री अब्दुल हकीम की मॉं श्रीमती इसलाम बी व उनके पुत्र अरकान मंसुरी से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उल्लेखनीय है कि स्व. श्री अब्दुल हकीम का निधन नगर निगम के झोन क्रमांक 15 में बेलदार का कार्य करते हुए कोरोना से संक्रमित हो जाने के कारण हो गया था।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में नर्मदा घाटी विकास विभाग के स्व. श्री कैलाश चन्द्र खरे के पारिवारिक मित्र श्री संजय सूद से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। स्व. श्री खरे का निधन हॉस्पिटल में नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए संक्रमित हो जाने के कारण हो गया था।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना के तहत स्व. श्री देवेन्द्र कुमार, स्व. श्रीमती शकुन बाई, स्व. श्री विजय चन्देले, स्व. श्री अब्दुल हकीम, स्व. श्री कैलाश चन्द्र खरे के परिजनों को 50-50 लाख रूपये की सम्मान निधि उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निजी चिकित्सक स्व. डॉ. पंजवानी, एमवाय हॉस्पिटल में कार्यरत शहीद स्व. श्री सुरेश चौहान तथा गृह विभाग में कार्यरत शहीद स्व. श्री कुवर सिंह के परिजनों से भी भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की तथा कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दिलाई जायेगी।


