- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
इंदौर डिस्ट्रक्ट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंजलि प्रजापत ने मारी बाजी
इंदौर। इंदौर कॉर्पोरेशन एरिया वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में श्रीराम स्पोट्र्स ग्रुप कैम्पस पर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर श्री प्रसन्ना कुलकर्णी, श्री संजीव राजदान, समाजसेवी यूनुस पटेल, भीम सेन शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेंद्र पालीवाल, सुमित पालीवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री विमल प्रजापत, विश्वामित्र अवार्डी श्री दविंदर सिंह खनूजा, विक्रम अवार्डी श्री सुधीर जेकब, श्री मनीष पालीवाल, श्री शेलेन्द्र प्रजापति, श्री मनोज जांगिड़ एवं मयूर जोशी द्वारा किया गया।
स्पर्धा में महिला वर्ग के परिणाम निम्नानुसार है
0-45 रानी नायक- प्रथम
45-49 अंजलि प्रजापत – प्रथम
49-55 विदुषी शर्मा -प्रथम
55-59 सोनाली वर्मा -प्रथम
59-64 सतरूपा कुशवाह – प्रथम, सरगम चौहान द्वितीय, आयुषी वर्मा तृतीय
81 किग्रा वर्ग में दिव्या गुर्जर -प्रथम, हर्षिता शर्मा – द्वितीय
प्रतियोगिता में पुरुस्कार वितरण विधायक महेंद्र हार्डिया, श्री राजेश उदावत, श्री प्रणव मंडल, श्री नरेन्द्र पाटीदार, श्री जितेंद्र स्वामी, श्री नीरज द्विवेदी, श्री संजय कराडे द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन कारपोरेशन अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्री सुनील पाटीदार द्वारा किया गया। संचालन दिनेश पालीवाल ने किया।


