- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
मेहता बने भारतीय फेडरेशन के चेयरमेन
इंदौर। म.प्र. बेसबाॅल एसोसिएशन के महासचिव जसराज मेेहता को एम्योचर बेसबाॅल फेडरेशन ऑफ इंडिया में अहम जिम्मेदारी मिली है। इंदौर की मेहता को सर्वसम्मती से फेडरेशन का चेयरमेन मनोनित किया है।
गत दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय फेडरेशन के चुनाव आयोजित किए गए थे। जिसमें आईपीएस अधिकारी केरल के एम.एन.कृष्णमूर्ति को अध्यक्ष तथा पंजाब के हरीश भारद्वाज को सचिव चुना गया। जसराज मेहता को चेयरमेन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके पूर्व भी वह भारतीय संघ के अहम पदों पर रह चुके है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2024 तक रहेगा।
मेहता ने कहा की मुझे यह जो जिम्मेदारी मिली है उसमें देश की सभी इकाईयों को एकजुट कर खेल का ज्यादा से ज्यादा विकास करना है। खिलाडीयों को प्रोत्साहन मिले यह भी मेरा अहम लक्ष्य है।
चेयरमेन बनने पर मेहता को म.प्र. बेसबाॅल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मालिनी गौड़, जिला अध्यक्ष महेश जोशी, अविनाश शास्त्री, प्रकाश जोशी, विश्वास खेर, पुष्पेन्द्र बिरानी, गिरीश उपाध्याय व जितेन्द्र शिंदे ने बधाई दी।


