- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीए को ज्ञानवर्धन पर जोर देना चाहिए
आईसीएआई द्वारा वचुअल सीपीई मीटिंग का आयोजन
इंदौर. इंदौर ब्रांच ऑफ़ द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के द्वारा वर्चुअल सीपीई मीटिंग का आयोजन किया गया. इसके प्रमुख वक्ता आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए के. रघु थे. साथ ही आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए. मनोज फडऩीस भी उपस्थित थे.
सीए. के. रघु ने बताया कोरोना के इस समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट को कैसे अपने ऑफिस, आर्टिकल एवं स्टाफ को टेक्नोलॉजी के उपयोग करते हुए अपडेट करना है. उन्होंने बताया कि आगे भविष्य टेक्नोलॉजी और इससे संबंधित व्यवसाय का है. हम सीए लोगों को भी टेक्नोलॉजीकली अपने आप को अपडेट कर लेना चाहिए जिससे कि उचित समय पर उचित सेवाएं क्लाइंट्स को दे सकें.
उन्होंने यह भी बताया कि इसको कोरोना काल में जब अधिकतर समय हम घर पर ही रह कर कार्य कर रहे हैं ऐसे में हमें अपने ज्ञान वर्धन पर भी जोर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आईसीएआई द्वारा कई तरह के सर्टिफिकेशन कोर्स चलाए जा रहे हैं. सभी सीए सदस्यों को अपनी रुचि और क्लाइंट बेस के आधार पर इस तरह के कोर्स करना चाहिए जिससे कि वह और अधिक एक्सपर्ट एडवाइस अपने क्लाइंट को दे सके.
उन्होंने यह भी बताया कि आगे आने वाला भविष्य रोबोटिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है. ऐसी कई चीज है जो हम आज हम मैनुअली करते हैं. वे भविष्य में कम्प्यूटर, रोबोट्स और कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से की जाएंगी. ऐसे में हमें अपने कार्यशैली को भी बदलना होगा जिससे कि हम और अच्छे से कार्य कर सकें.
सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सीए सदस्यों को नेटवर्किंग या पार्टनरशिप फर्म में मिलकर कार्य करना चाहिए जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति या पार्टनर एक एक्सपर्टाइज लेकर पूरे फॉर्म को या नेटवर्क को अपनी सर्विसेज दे सकें इससे पूरे फर्म का ओवरऑल डेवलपमेंट होगा. उन्होंने ऑडिट में टेक्नोलॉजी के उपयोग करने के बारे में जोर दिया तथा साथ ही पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बहुत ही अच्छी तरह से इसे समझाया.
वर्किंग को रिव्यू करने की जरूरत
ब्रांच चेयरमैन सीए. हर्ष फिऱोदा ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि इस समय हमे अपनी वर्किंग को रिव्यु करने की जरुरत है और भविष्य को ध्यान में रखते हुए इसे व्यवसाय जिनमें ग्रोथ अच्छी हो रही है ऐसे पर ध्यान देना चाहिए। हम अपनी कार्यशैली में बदलाव कर विपरीत परिस्थिती में भी कुशल सेवाएं दे सकते है. इस वर्चुअल वेबीनार का संचालन वाईस चेयरमैन सीए. कीर्ति जोशी के द्वारा किया गया, वक्ता का परिचय ब्रांच के पूर्व चेयरमैन सीए. नरेंद्र भंडारी के द्वारा दिया गया.


