- हर कमर दर्द को मस्कुलर न समझें, पेशाब-मल का कंट्रोल बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट
- ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना नया अंदाज़, ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ से करेंगे हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू
- Sidharth Malhotra Starrer The Vvaan Opens Well at the Box Office, Stands Tall Amid Avengers: Endgame Re-run and Paradise
- आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
इंदौर में 393 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, 7 मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव और मौतों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. फिर 393 नए पॉजीटिव मरीज मिले और कुल मरीजों का आंकड़ा 19518 हो गया. 7 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 499 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3355 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2954 निगेटिव और 393 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 7 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 1 खारिज किया गया. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 19518 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 271483 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 19518 पॉजीटिव निकले. इनमें से 499 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 443 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 14964 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4055 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 19 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6393 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


