- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
महिला की मौत के बाद परिजनों ने थाने में किया हंगामा
समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने खदेड़ा
इंदौर. जेल में बंद आरोपी की मां की मौत के बाद परिजनों ने परदेशीपुरा थाने पर हंगामा कर दिया. परिजनों का आरोप है कि महिला के बेटे को झूठे केस में गिरफ्तार किया गया था. इसी कारण महिला की मौत हो गई. पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की और बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया.
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार अमित यादव को नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। रीना की एमवाय अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मौत हुई थी. स्वजन सुबह आए और कहा कि अमित को अंतिम संस्कार के लिए जेल से लाना है. कोर्ट ने इस संबंध में प्रमाणपत्र मांगा है.
पुलिस ने तत्काल लिख कर दे दिया कि अमित रीना का बेटा है, लेकिन कुछ लोगों ने स्वजन को भडक़ा दिया और पुराने प्रकरण की जांच की मांग शुरू कर दी.
उन्होंने हंगामा किया और कहा कि अमित पर झूठा केस लगाया था। इसी कारण रीना की मौत हुई है। पुलिसकर्मियों ने समझाया, लेकिन लोग विवाद करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया.


