- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
गुरुवार के दिन इन चीजों को खरीदने से बचें, हल्दी स्नान होता है शुभ
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है।माना जाता है कि अगर आपके जीवन में कोई भी परेशानी होती है, तो आप इस दिन विशेष पूजा करके भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।
विधि-विधान के साथ करें पूजा-
नारायण और उनकी पत्नी लक्ष्मी आपके घर में सदैव विराजमान हों, सुख समृद्धि की घर में वर्षा होती रहे इसके लिए जरूरी है इस दिन सुबह सवेरे उठकर लक्ष्मी जी की पूजा करें। उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें। लक्ष्मी और नारायण की साथ में पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है। घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है।
हल्दी स्नान का बड़ा लाभ-
गुरुवार ग्रह का संबंध पीले रंग से माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ होता है। हल्दी का उपाय इस दिन जरूर करना चाहिए ये बड़ा ही आसान है। अपने स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और बृहस्पति को याद करते हुए नहा लें। स्नान के बाद हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। आपका दिन मंगलमयी होगा साथ ही समस्याएं भी नहीं आएंगी।
इन चीजों को खरीदने से बचें-
भगवान बृहस्पति का दिन है गुरुवार, ये दिन व्यक्ति के जीवन में शुभता लाता है। गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा जा सकता है, प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होता है। इस दिन पूजा–पाठ से जुड़ा सामान नहीं खरीदना चाहिए। आंखों से जुड़ी कोई भी वस्तु, कोई शार्प ऑब्जेक्ट जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए।


