- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
कर्मचारी राज्य बीमा व निगम के द्वारा झोन 4 पर जागरूकता अभियान शिविर
निगम के अन्य झोनो पर भी शिविर होगे आयोजित
इंदौर. कर्मचारी राज्य बीमा एवं नगर निगम के तत्वाधान में बीमित हितग्राहियों को प्रदाय की जा रही सुविधाओ की जानकारी हेतु झोन 4 में जागरूकता अभियान के तहत शासकीय अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यम विद्यालय मे विगत दिवस शिविर लगाया गया.
इस अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा के संचालक डॉ. नटवर शारडा, झोनल अधिकारी झोन 4, स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया, सीएसआई अजीत कल्याणे, डॉ. राजेन्द्र सिसोदिया, डॉ. पवन जैन, डॉ. जोशी, निगम के रजनीश शर्मा व अन्य उपस्थित थे. निगम द्वारा शहर के विभिन्न झोनल कार्यालायो पर जागरूकता अभियान के तहत शिविर लगाकर अन्य कर्मचारियों को भी जानकारी दी जाएगी.
बीमित हितग्राहियो को प्रदाय की जा रही सुविधाओ की कर्मचारी राज्य बीमा सेवा के संचालक डॉ. नटवर शारडा द्वारा जागरूकता अभियान के तहत झोन 4 के कर्मचारियो को विस्तार से जानकारी दी गई.
कर्मचारियों को बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा सेंवाऐं में इंदौर के नेहरू नगर, मरीमाता, मिल एरिया, परदेशीपुरा, आनंद नगर, राजमोहल्ला में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा औषालय पर ओपीडी, आयपीडी, आपात उपचार, प्रसुति सुविधा, एक्स रे, सोनाग्राफी की सुविधा के साथ ही दवाईयों का निःशुल्क वितरण, बीमार होने पर बीमारी छुटटी का लाभ, बच्चों व महिलाओ का टीकाकरण, विशेषज्ञो द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालो में लिखी गयी औषधियो का वितरण भी किया जा रहा है.
इसके साथ ही कृत्रिम अंगो का निःशुल्क, उपचार व जांचो हेतु निजी अस्पतालो से अनुबंध भी किया गया है, जिससे की पात्र हितग्राहियो को बेहतर उपचार सुविधा प्राप्त हो सके.


